Dhurandhar Advance Booking Collection Day 3: आज हम बात करने वाले हैं बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर के अब तक के टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में तो एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर के बारे में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिलेंगे रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल.
अब आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म रिलीज होने वाली है 5 दिसंबर यानी कि कल और इस फिल्म के रिलीज में बस कुछ घंटे का समय बाकी है. लेकिन आपको बता दें कि रिलीज होने के बाद तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाई करेगी, वो देखने वाली बात रहेगी. लेकिन इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जो कलेक्शन किए हैं वो रणवीर सिंह की पिछली पांच छह फिल्मों के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है.
हालांकि इस फिल्म का बजट भी ज्यादा है और रिलीज होने के पहले इस फिल्म से उम्मीदें भी सबको काफी ज्यादा रही थी. पर ऐसा लग रहा है कि अभी तक तो फिल्म का बस उतना ज्यादा नहीं है. लेकिन कल जैसे ही ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी और ऑडियंस को अगर पसंद आ गई तो इस फिल्म को रणवीर सिंह के करियर की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर बनने से फिर कोई भी नहीं रोक पाएगा.

वैसे अगर बात करें धुरंधर फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें धुरंधर फिल्म की जो शुक्रवार यानी कि पहले दिन की बुकिंग है वो 7 करोड़ 94 लाख ऑल इंडिया में हो चुकी है ब्लॉक्ड सीट के साथ. वहीं शनिवार यानी कि दूसरे दिन की बुकिंग 2 करोड़ 58 लाख रूपये की हो चुकी है और रविवार की बुकिंग में तो और भी बड़ा उछाल आ चुका और इस फिल्म ने तीसरे दिन की बुकिंग 4 करोड़ 211 लाख रूपये इंडिया में की है.
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुक्रवार, शनिवार, रविवार यानी कि शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड की इंडिया बुकिंग 14 करोड़ 73 लाख की हो चुकी है. हालांकि फिल्म को विदेशों में उतना बड़ा उछाल अभी पिछले दिनों में देखने को नहीं मिला और फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में सिर्फ 5 करोड़ 38 लाख की बुकिंग पहले वीकेंड की करी है.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 21
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का जो वर्ल्ड वाइड एडवांस बुकिंग कलेक्शन है वो 20 करोड़ 11 लाख रूपये का हो चुका है. जी हां फिल्म ने दुनिया भर में एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. लेकिन ये 20 करोड़ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन पहले दिन का नहीं बल्कि शुरुआती तीन दिनों का है.
अब देखते हैं कल जब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी ओपनिंग ले पाती है और क्या ये मूवी रणवीर सिंह के लिए बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा कमबैक साबित हो पाती है या नहीं. वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होगी या नहीं? अपनी राय हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




