Dhurandhar Box Office Collection Day 4 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Monday, December 8, 2025 12:27 PM

Dhurandhar Box Office Collection Day 4
Google News
Follow Us

Dhurandhar Box Office Collection Day 4: धुरंधर फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ कमाई ने उन सभी लोगों का मुंह बंद कर दिया, जो कि इस फिल्म की बुराई कर रहे थे. एक तरफ जहां सबको लग रहा था कि ये फिल्म शायद ही बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल कर पाएगी. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की.

वहीं दूसरे तीसरे दिन भी इस फिल्म के कलेक्शन में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला, लेकिन कमाल की बात तो ये है कि मंडे के बाद बॉलीवुड की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से ढेर हो जाती है. लेकिन यहां पर धुरंधर फिल्म मंडे भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती जा रही है.

तो आज हम आपको बताएंगे धुरंधर फिल्म के चार दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की. वहीं अब अगर बात करें इस हफ्ते रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर के बारे में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने.

और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह और उनके साथ नजर आ रहे हैं संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल और इतना ही कहूंगी फिल्म में जितने भी स्टार कास्ट हैं सबके काम की इस वक्त तारीफें हो रही है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 4
Dhurandhar Box Office Collection Day 4

जहां एक तरफ रणवीर सिंह ने अपनी खतरनाक परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है. वहीं दूसरी तरफ अक्षय खन्ना भी इस वक्त सबके फेवरेट बन चुके हैं. इस फिल्म में उनका काम इतना लोगों को पसंद आया. साथ ही साथ यहां पर संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल का काम भी लोगों का दिल जीत चुका है.

तो यहां पर आदित्य धर ने एक इतनी बढ़िया फिल्म बनाई है जहां पर फिल्म के हर एक स्टार कास्ट ने पूरी तरह से अपना 100% दिया और यही रीजन है कि ये फिल्म इस वक्त हर हिंदुस्तानी की पहली पसंद है. जिस के चलते फिल्म की कमाई भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. वैसे अगर बात करें धुरंधर फिल्म के अब तक के यानी कि चार दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.

आपको बता दें रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती दो दिनों के अंदर ही 61 करोड़ 70 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं संडे के दिन हम सबको क्या उम्मीदें थी कि फिल्म ज्यादा से ज्यादा 35-36 करोड़ कमाएगी.

लेकिन कमाल की बात तो यह है कि फिल्म ने संडे के दिन 40 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किया. जी हां आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म ने अपने तीसरे दिन 41 करोड़ 10 लाख रूपये इंडिया नेट कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया. वैसे बात की जाए आज की तो आप सबको पता है कि मंडे से बॉलीवुड की फिल्मों के कलेक्शन काफी ज्यादा डाउन हो जाते हैं.

Read Also: Akhanda 2 Total Advance Booking Collection

उसके पीछे के दो रीजन है. पहली तो आज से टिकट के रेट्स कम कर दिए जाते हैं. ऊपर से वर्किंग डेज चालू हो जाते हैं तो वैसे भी फिल्मों की ऑक्यूपेंसी में गिरावट आ जाती है. हालांकि यहां पर धुरंधर फिल्म को भी मंडे के दिन ड्रॉप देखने को मिला लेकिन उतना बड़ा नहीं. फिल्म के मंडे के कलेक्शन भी एक तरह से देखे जाए तो पूरी तरह से जबरदस्त हो रहे हैं.

जी हां आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म को मॉर्निंग वाले जो शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है, वो फर्स्ट डे के मुकाबले देखे जाए तो लगभग 50% के आसपास है. साथ ही साथ आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी पूरी तरह से बढ़िया निकल कर आ रही है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने चौथे दिन लगभग 13.5 करोड़ रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है.

इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती चार दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 116 करोड़ 30 लाख का हो रहा है. जी हां फाइनली ये फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 116 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. जबकि इस फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ही 138 करोड़ 96 लाख का हो चुका है.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 9

अब आपको बता दें कि फिल्म को विदेशों में पहले दिन तो कोई बड़ी ओपनिंग नहीं मिली थी, लेकिन अच्छे रिव्यूज के चलते इस फिल्म की कमाई विदेशों में दूसरे और तीसरे दिन भी जबरदस्त निकल कर आई और इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ही 29 करोड़ 51 लाख का कर लिया है.

इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती चार दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 168 करोड़ 47 लाख रूपये का हो रहा है. जी हां फिल्म सिर्फ चार दिनों के अंदर दुनिया भर में 168 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है. जबकि ये तो अभी सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन और भी कहीं आगे जाने वाले हैं.

और अब मुझे पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिनिमम 300 से 400 करोड़ के बीच में जा सकता है और अगर सब कुछ सही रहा तो शायद ये फिल्म वर्ल्ड वाइड मार्केट में 500 करोड़ की कमाई भी कर सकती है. वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय हमें कमेंट करमेंके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment