Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 11 | तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 11 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Monday, December 8, 2025 4:29 PM

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 11
Google News
Follow Us

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 11: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते से चली आ रही फिल्म तेरे इश्क में के अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को बनाया तो हिंदी में है लेकिन ये फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है इस फिल्म का बजट 95 करोड़ रूपये है.

फिल्म के डायरेक्टर है आनंद एल राय. वहीं इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है भूषण कुमार ने, तेरे इश्क में फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं तमिल सुपरस्टार धनुष वही बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन. साथ ही साथ इस फिल्म में प्रकाश राज का भी एक छोटा सा लेकिन पावरफुल रोल है.

अब आपको बता दें कि तेरे इश्क में फिल्म पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने पहले हफ्ते के अंदर पूरी तरह से शानदार कलेक्शन किए थे, लेकिन जैसे ही इस फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ धुरंधर रिलीज हो गई, जिसके चलते इस फिल्म की स्क्रीन सेकंड वीक में काफी कम कर दी गई थी.

लेकिन कमाल की बात तो ये है कि फिल्म के पास कम स्क्रीन्स थे, लेकिन फिर भी यह फिल्म शानदार कमाई करती जा रही है. जी हां अगर बात करें तेरे इश्क में फिल्म के अब तक के यानी कि 11 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 11
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 11

तो आपको बता दें धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने शुरुआती 9 दिनों के अंदर 95 करोड़ 49 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे संडे भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की और फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन 6 करोड़ 81 लाख इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रहा.

हालांकि बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि आज से वर्किंग डेज शुरू हो चुके हैं. ऊपर से इस फिल्म की जो टिकट रेट्स है वो भी आज कम हो गई है. जिसके चलते इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो अब अच्छी खासी ड्रॉप हो गई है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी काफी कम है.

तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तेरे इश्क में फिल्म अपने 11वें दिन लगभग 2 करोड़ 10 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है. और इसी के साथ तेरे इश्क में का शुरुआती 11 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 104 करोड़ 40 लाख रूपये का हो रहा है.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 9

तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 125 करोड़ 1 लाख रूपये रहा. बता दें फिल्म ने विदेशों में भी काफी बढ़िया कलेक्शन किए और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 19 करोड़ 27 लाख रूपये का हुआ. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का शुरुआती 11 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 144 करोड़ 28 लाख का हो चुका है.

और आने वाले एक-दो दिनों में इस फिल्म की कमाई 150 करोड़ के आंकड़े को दुनिया भर में पार कर देगी. आपको बता दें कि फिल्म ऑलरेडी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बन चुकी है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment