Dhurandhar Box Office Collection Day 5: धुरंधर फिल्म की ब्लॉकबस्टर कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही. फिल्म के कलेक्शन जितने जबरदस्त हिंदुस्तान में होते जा रहे हैं उतनी शानदार कमाई इस फिल्म की विदेशों में भी हो रही है. पहले ही दिन फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किए थे. उसके बाद दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें दिन तक इस फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं.
अब ऐसा लगता है कि शायद ये फिल्म रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनके ही रहेगी, क्योंकि इस वक्त पूरे देश की जनता इस फिल्म को सपोर्ट कर रही है और सिनेमाघरों में भर-भर कर जाकर देख रही है. इसी वजह से ये फिल्म अपने पांचवें दिन भी पूरी तरह से हाउसफुल है.
तो आज हम आपको बताएंगे धुरंधर फिल्म के पांच दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की, तो इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म धुरंधर, जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल.
अब वैसे तो इस फिल्म के लीडिंग हीरो रणवीर सिंह है लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चाएं अक्षय खन्ना की हो रही है. जी हां इस वक्त अक्षय खन्ना पूरे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और उनका जो कैरेक्टर है रहमत डकैत, उसकी सभी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं कि अक्षय खन्ना ने क्या कमाल का काम किया है.

हालांकि सही मायने में देखा जाए तो 2025 सही तरीके से कमबैक साबित रहा अक्षय खन्ना के लिए, क्योंकि 2025 की शुरुआत में ही उनकी छावा फिल्म आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. साथ ही साथ उस फिल्म में उनके काम को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था और अब साल खत्म होते-होते धुरंधर आई और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है और यहां पर भी अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ हो रही है.
हालांकि ऐसा नहीं है कि धुरंधर की कामयाबी का पूरा क्रेडिट अक्षय खन्ना को ही जाता है. इस फिल्म में रणवीर सिंह का काम भी जबरदस्त है. संजू बाबा ने भी पूरी तरह से फाड़ के रख दिया. वहीं अर्जुन, रामपाल, आर माधवन सबने बढ़िया काम किया है. लेकिन सबसे बड़ा क्रेडिट है इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को, क्योंकि उन्होंने 3 घंटे की फिल्म बनाई है.
लेकिन 3 घंटे तक ऑडियंस को इतना ज्यादा एंटरटेनमेंट दिया है कि लोग इस फिल्म के लिए पागल हो चुके हैं और यही वजह है कि फिल्म की कमाई दिन पे दिन काफी तगड़ी होती जा रही है. जी हां आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म को सिनेमाघरों में हो चुके हैं 5 दिन. और बात करें इस फिल्म के पांच दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.
तो आपको बता दें कि यहां पर रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुक्रवार, शनिवार, रविवार यानी कि पहले वीकेंड के अंदर ही 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पार कर दिया था. जी हां इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 106 करोड़ 50 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 11
लेकिन हम सबको क्या उम्मीदें थी कि इस फिल्म के जो मंडे के कलेक्शन है ना वो काफी ज्यादा नीचे चले जाएंगे, क्योंकि आपने नोटिस किया होगा तो 2025 में जितनी भी बॉलीवुड और साउथ की फिल्में आई वो मंडे से बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो चुकी थी. लेकिन कमाल की बात तो यह है कि यहां पर धुरंधर फिल्म ने मंडे के दिन जो कमाई की है वो हम सबके प्रिडिक्शन से काफी ज्यादा रही.
जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार यानी कि चौथे दिन 23 करोड़ 61 लाख रूपये कमाए. जबकि मुझे खुद उम्मीद थी कि शायद यह फिल्म 14-15 करोड़ रूपये मंडे के दिन कमाएगी. अब ऐसा नहीं है कि फिल्म ने सिर्फ अपने पहले सोमवार ही तगड़ी कमाई की. यहां पर फिल्म को अपने पांचवें दिन यानी कि मंगलवार भी जो ऑक्यूुपेंसी देखने को मिली है वो पूरी तरह से लाजवाब है. जी हां इस फिल्म को आज मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूुपेंसी मिली है, वो कल के मुकाबले सिर्फ 3 से 4% ही ड्रॉप हो पाई है.
जबकि आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की जो बुकिंग है ना वो कल की ही तरह आज भी लाजवाब हो चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने पांचवें दिन लगभग 22 करोड़ 75 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती पांच दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 152 करोड़ 86 लाख का हो रहा है.
जी हां 5 दिनों में ये फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है. जबकि इस फिल्म का अब तक का यानी कि 5 दिनों का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 183 करोड़ 4 लाख रूपये हो चुका है. अब कमाल की बात तो ये है कि फिल्म के विदेशी कलेक्शन भी इतने खतरनाक हो चुके हैं जितना हमने सोचा भी नहीं था.
Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 12
जी हां आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म ने अभी तक ओवरसीज मार्केट में 47 करोड़ 28 लाख की शानदार कमाई कर ली है और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 5 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 230 करोड़ 32 लाख का हो चुका है. तो 5 दिनों में ही इस फिल्म ने दुनिया भर में 230 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है.
और पूरी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म पहला हफ्ता खत्म होते-होते दुनिया भर में 250 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कमाई कर लेगी. हालांकि दूसरे हफ्ते में इस फिल्म को कोई बड़ा कंप्टीशन नहीं मिल रहा है, तो सेकंड वीक में भी इस फिल्म की कमाई पूरी तरह से जबरदस्त आने की उम्मीद है. यानी कि सब कुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में धुरंधर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा बड़ी आसानी से पार करेगी.
अब देखना ये है कि धुरंधर फिल्म 500 करोड़ से आगे जाएगी या नहीं. वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का होगा? 500 करोड़, 600 करोड़ या फिर उससे भी कहीं ज्यादा. अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




