Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 2: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 के दो दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अनुकल्प गोस्वामी ने.
फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा। उनके साथ में है वरीना हुसैन, मनजोत सिंह, पारुल गुलाटी, आयशा खान. अब आपको बता दें कि यहां पर किस-किस को प्यार करूं 2 का बजट है 50 करोड़ रूपये का और इस फिल्म को इस हफ्ते दुनिया भर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया है.
अब इस फिल्म का पार्ट वन रिलीज हुआ था जब वो एक बड़ा ब्लॉकबस्टर रहा था, लेकिन यहां पर किस-किस को प्यार करूं टू बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका नहीं कर पाई. जी हां कहीं ना कहीं धुरंधर के तूफान के सामने ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पा रही है और ऐसा लगता है कि शायद दो-तीन दिन बाद तो इस फिल्म की जो स्क्रीन्स हैं वो पूरी तरह से धुरंधर फिल्म को ही दे दी जाएगी.

हालांकि इस वक्त अगर बात करें किस-किस को प्यार करूं 2 के दो दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 ने अपने पहले दिन 2 करोड़ 12 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया, जितना हमने सोचा था ना उससे काफी कम कमाई इस फिल्म के पहले दिन निकल कर आई.
लेकिन सेकंड डे सैटरडे है, फिल्म के पास अच्छी खासी स्क्रीन्स है. जिसके चलते मॉर्निंग वाले शोज़ में इसे जो ऑक्यूपेंसी मिली वो कल की ही तरह है. लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में हल्की फुल्की सी ग्रोथ है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक किस-किस को प्यार करूं 2 फिल्म अपने दूसरे दिन लगभग 2.5 करोड़ रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1
इसी के साथ किस-किस को प्यार करूं 2 का शुरुआती दो दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 4 करोड़ 62 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 5 करोड़ 53 लाख रूपये रहा. विदेशों में भी इस फिल्म की कमाई कोई खास नहीं रही और फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 1 करोड़ 95 लाख रूपये की रेंज में किया.
इसी के साथ किस-किस को प्यार करूं 2 का शुरुआती दो दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 7 करोड़ 48 लाख का हो रहा है जो कि काफी कम कमाई है. क्योंकि फिल्म का बजट है 50 करोड़ रूपये और फिल्म को हिट होने के लिए बहुत बड़ा कलेक्शन करना होगा और मुझे नहीं लगता कि ये फिल्म अपने बजट इतनी भी कमाई कर पाएगी. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




