Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1 | किस किस को प्यार करूँ 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Friday, December 12, 2025 3:43 PM

Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1
Google News
Follow Us

Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1: आज हम बात करेंगे कपिल शर्मा की किस-किस को प्यार करूं 2 के भी वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अनुकल्प गोस्वामी ने.

फिल्म के प्रोड्यूसर हैं अब्बास मस्तान, जिन्होंने इस फिल्म के पार्ट वन को डायरेक्ट भी किया था. इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में एक बार फिर से कपिल शर्मा देखने को मिल रहे हैं. लेकिन बाकी की कास्ट पूरी तरह से चेंज कर दी गई है. जी हां यहां पर कपिल शर्मा के अलावा इस फिल्म में वरीना हुसैन, मंजोत सिंह, पारुल गुलाटी, साथ में आयशा खान, और त्रिधा चौधरी देखने को मिल रहे हैं.

अब आपको बता दें कि यहां पर किस-किस को प्यार करूं 2 फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से कोई खास रिस्पांस नहीं मिला था. जी हां ट्रेलर देखकर ही लग रहा था कि जो पार्ट वन में कहानी थी वही पार्ट टू में भी होने वाली है, जिसके चलते ऑडियंस इस फिल्म के लिए कोई उतनी खास एक्साइटेड नहीं दिख रही थी.

Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1
Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1

क्योंकि इस मूवी की जब एडवांस बुकिंग शुरू हुई तो फिल्म को उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला और आज जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी जो शुरुआत है इस फिल्म के पार्ट वन के मुकाबले बहुत ही कम हो चुकी है. इसके पीछे का एक रीजन शायद धुरंधर भी हो सकती है क्योंकि धुरंधर फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रांग जा रही है.

हालांकि बात करें यहां पर किस-किस को प्यार करूं 2 के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, उससे पहले आपको बता देते हैं इस फिल्म का बजट, स्क्रीन काउंट और रिकवरी. तो आपको बता दें कि कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 को दुनिया भर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का बजट 50 करोड़ रूपये का है.

हालांकि अच्छी बात तो ये है कि जितना इस फिल्म का बजट है लगभग उतनी रिकवरी तो इस फिल्म के प्रोड्यूसर फिल्म को रिलीज़ करने से पहले ही कर चुके थे. जी हां दोस्तों, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स 23 करोड़ में बिके हैं. वहीं सेटेलाइट राइट्स 17 करोड़ में और फिल्म के म्यूजिक राइट्स की वैल्यू भी 5 करोड़ है. यानी कि इस फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज़ करने से पहले ही डिजिटल सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर 45 करोड़ की रिकवरी कर ली थी.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 8

मतलब कि दांव पर लगे हैं सिर्फ 5 करोड़ रूपये. लेकिन बात करें इस फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन के बारे में तो जहां फिल्म को दुनिया भर में 1800 स्क्रीन्स पर तो रिलीज किया गया है लेकिन फिल्म के जो पर डे के शोज़ है, वो काफी कम है. क्योंकि ज्यादा से ज्यादा शोज़ इस वक्त भी धुरंधर के पास में ही है. लेकिन कम स्क्रीन्स पर भी फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो 12 से 14% के बीच में रही.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी उतनी ज्यादा नहीं हो पाई, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक किस-किस को प्यार करूं 2 अपने पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन 2 करोड़ 75 लाख रूपये का कर रही है जिसमें इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ 28 लाख का बनता है.

अब इस फिल्म को विदेशों में लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया है और वहां से फिल्म की पहले दिन की कमाई कोई उतनी खास नहीं जा रही. जी हां यहां पर किस-किस को प्यार करूं 2 अपने पहले दिन ओवरसीज मार्केट में 1 करोड़ 25 लाख रूपये के रेंज में कलेक्शन कर रही है.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 14

यानी कि इस फिल्म का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 4 करोड़ 54 लाख रूपये का हो रहा है. जी हां फिल्म का बजट तो है 50 करोड़ रूपये. लेकिन ये फिल्म पहले दिन दुनिया भर में लगभग 4.5 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन करती हुई दिख रही है.

अब देखते हैं ऑडियंस कितना इस फिल्म को पसंद करती है और कल सैटरडे और परसों संडे इस फिल्म की कमाई में कोई बड़ा उछाल आता है या नहीं. वैसे अगर आपने ये फिल्म देख ली हैं तो आपको फिल्म कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment