Dhurandhar Box Office Collection Day 13 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Wednesday, December 17, 2025 10:42 AM

Dhurandhar Box Office Collection Day 13
Google News
Follow Us

Dhurandhar Box Office Collection Day 13: धुरंधर फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ कमाई ने साबित कर दिया है कि अगर आपकी फिल्म में दम होगा ऑडियंस उसे पसंद करेगी तो फिर वो फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. जी हां आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म को इस वक्त सिनेमाघरों में दूसरा हफ्ता चल रहा है.

लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन अभी भी दिन पे दिन धमाकेदार होते जा रहे हैं. अच्छी बात तो ये है कि इस फिल्म की कमाई जितनी शानदार हिंदुस्तान में है उतने ही बढ़िया कलेक्शन इस फिल्म के विदेशों में भी हो रहे हैं.

धुरंधर फिल्म के रिलीज होने के पहले सबको लग रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाएगी और कुछ क्रिटिक्स का तो ये कहना था कि फिल्म काफी खराब है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित रहेगी. लेकिन जैसे ही धुरंधर फिल्म रिलीज हुई ऑडियंस ने इसे देखा और पब्लिक का प्यार इस फिल्म को भरपूर मिला.

और आप सब जानते हैं कि अगर किसी फिल्म को जनता पसंद कर ले उसके बाद उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और साथ में है अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी.

Dhurandhar Box Office Collection Day 13
Dhurandhar Box Office Collection Day 13

अब आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म की जो तूफानी कमाई है वो बिल्कुल भी स्लो नहीं हो रही. जितने शानदार कलेक्शन इस फिल्म के पहले दिन रहे थे उससे बेहतर कमाई तो ये फिल्म अब तक करती जा रही है. और मैं आपको पहले भी बोल चुका हूं फिर से कहूंगी कि यह फिल्म अभी भी नहीं रुकेगी.

आने वाले कई दिनों तक इस फिल्म के कलेक्शन डबल डिजिट में आते रहेंगे और शायद यह फिल्म 2025 की आखिरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनेगी और मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 1000 करोड़ तो अब कंफर्म है. लेकिन अगर बात करें इस फिल्म के अब तक के यानी कि 13 दिनों के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती 11 दिनों के अंदर ही 396 करोड़ 40 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने कल भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किए और फिल्म का 12वें दिन का कलेक्शन 31 करोड़ 73 लाख रूपये ऑल इंडिया नेट कलेक्शन रहा. हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल के मुकाबले 7 से 8% ड्रॉप हो चुकी है.

Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 4

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की जो बुकिंग है ना वो तो कल की ही तरह काफी शानदार है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 13वें दिन लगभग 28 करोड़ 50 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है. और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का अब तक का यानी कि 13 दिनों का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 456 करोड़ 63 लाख का हो चुका है.

जी हां दोस्तों यह फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 450 करोड़ का भी आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि अगर बात करें ग्रॉस कलेक्शन की तो इस फिल्म का अब तक का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 546 करोड़ 81 लाख का हो चुका है. अब इस फिल्म की कमाई जिस तरह हिंदुस्तान में शानदार हो रही है. उसी तरह इस फिल्म के कलेक्शन विदेशों में भी पूरी तरह से खतरनाक है और इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज मार्केट में 143 करोड़ 64 लाख कमा लिए हैं.

इसी के साथ धुरंधर फिल्म का 13 दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 690 करोड़ 45 लाख रूपये का हो रहा है. अब कल इस फिल्म के जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 700 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा हो चुके होंगे. तो कल इस फिल्म को जहां दो हफ्ते पूरे होंगे और दो हफ्तों में यह फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी होगी.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 12

पूरी उम्मीदें हैं कि ये फिल्म अपना तीसरा हफ्ता पूरा करने के बाद दुनिया भर में 1000 करोड़ रूपये का भी आंकड़ा पार कर चुकी होगी. हालांकि देखना ये है कि 1000 करोड़ के आगे इस फिल्म का जो कलेक्शन है वो आखिर कहां तक जाता है. क्या ये फिल्म 1100, 1200 करोड़ पे रुकेगी या फिर उससे भी कहीं ज्यादा कमाई कर पाएगी. आपकी क्या राय है धुरंधर फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment