Akhanda 2 Box Office Collection Day 10: आज हम बात करेंगे पिछले हफ्ते रिलीज हुई अखंडा 2 के 10 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो पैन इंडिया फिल्म अखंडा 2, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है बोयापति श्रेनू ने और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं नंदमुरी बालाकृष्णन सर.
अब आपको बता दें कि एक्शन ड्रामा फिल्म अखंडा 2 जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांच भाषाओं में 12 दिसंबर को रिलीज किया था और इस फिल्म को सिनेमाघरों में इस वक्त दूसरा हफ्ता चल रहा है. हालांकि फिल्म को जो रिव्यूज मिले थे उतने अच्छे नहीं थे जिसके चलते फिल्म ने पहले हफ्ते में तो 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर दिया था.
लेकिन दूसरे हफ्ते में इस फिल्म की जो कमाई में है उसमें ज्यादा ग्रोथ देखने को नहीं मिला. जी हां आपको बता दें कि इस वक्त इस फिल्म के जो कलेक्शन है वो सिर्फ और सिर्फ तेलुगु वर्जन से आ रहे हैं. बाकी भाषाओं में ये फिल्म पूरी तरह से आउट हो चुकी है, तो आपको बता दें कि अखंडा 2 तांडवम जैसे सिनेमाघरों में अब हो चुके हैं 10 दिन.

अगर बात करें इस फिल्म के 10 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें नंदमुरी बालाकृष्णा सर की फिल्म अखंडा 2 ने शुरुआती 8 दिनों के अंदर ही 81 करोड़ 17 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि नौवें दिन भी 2 करोड़ 38 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए.
हालांकि बात की जाए आज की तो आज संडे होने की वजह से फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी हल्का सा ग्रोथ फिर से आ चुका है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अखंडा 2 अपने 10वें दिन 2 करोड़ 65 लाख रूपये सभी भाषाओं से इंडिया में कमा रही है.
Read Also: Akhanda 2 Box Office Collection Day 7
इसी के साथ अखंडा 2 का शुरुआती 10 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 86 करोड़ 20 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 103 करोड़ 21 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी फिल्म ने अब तक जो दुनिया भर में कमाई की है वो 122 करोड़ 68 लाख की हो चुकी है.
तो आपको बता दें कि अखंडा 2 ने भले ही दुनिया भर में 122 करोड़ रूपये से ज्यादा कमा लिए है लेकिन फिल्म का बजट 200 करोड़ रूपये का है. वैसे आपको क्या लगता है इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहेगा हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




