Akhanda 2 Box Office Collection Day 7 | अखंडा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Thursday, December 18, 2025 10:42 AM

Akhanda 2 Box Office Collection Day 7
Google News
Follow Us

Akhanda 2 Box Office Collection Day 7: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म अखंडा 2 तांडवम के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो फिल्म अखंडा 2 जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है बोयापति श्रीनू ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं नंदमुरी बाला कृष्णा सर.

उनके साथ में है आदि और संयुक्ता मेनन. आपको बताना चाहूंगी अखंडा 2 तांडवम 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा यानी कि पांच भाषाओं में. फिल्म को हिंदी में तो कोई खास रिस्पांस नहीं मिला. वहीं बाकी साउथ लैंग्वेज में भी फिल्म की कमी उतनी बढ़िया नहीं रही.

हालांकि फिल्म ने अपनी ओरिजिनल लैंग्वेज यानी कि तेलुगु वर्जन में पहले वीकेंड में शानदार कमाई की थी. लेकिन वीक डेज आते ही ये फिल्म तेलुगु स्टेट्स में भी पूरी तरह से नीचे चली गई. हालांकि आपको बता दें कि यहां पर अखंडा 2 तांडवम को सिनेमाघरों में अब एक हफ्ता यानी कि 7 दिन हो चुका है और बात करें इस फिल्म के 7 दिनों के सभी भाषाओं के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.

Akhanda 2 Box Office Collection Day 7
Akhanda 2 Box Office Collection Day 7

आपको बता दें अखंडा 2 तांडवम ने शुरुआती 5 दिनों के अंदर ही 73 करोड़ 78 लाख रूपये का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि छठे दिन भी 4 करोड़ 11 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में की. हालांकि फिल्म को जो आज ऑक्यूपेंसी मिली है मॉर्निंग वाले शोज़ में वो कल के मुकाबले काफी ज्यादा डाउन हो चुकी है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी आज कल के मुकाबले काफी कम है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अखंडा 2 अपने सातवें दिन 3 करोड़ 25 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है. इसी के साथ अखंडा 2 का पहले हफ्ते में यानी कि 7 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 80 करोड़ 54 लाख का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 96 करोड़ 43 लाख रूपये हुआ है.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 12

बता दें फिल्म का पहले हफ्ते का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 115 करोड़ 92 लाख का हुआ है. तो इस फिल्म का बजट जहां 200 करोड़ रूपये है उस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने पहले हफ्ते में काफी कम कमाई की. अब देखते हैं दूसरे हफ्ते में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment