Avatar 3 Box Office Collection Day 4 | अवतार 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Monday, December 22, 2025 9:49 AM

Avatar 3 Box Office Collection Day 4
Google News
Follow Us

Avatar 3 Box Office Collection Day 4: आज हम बात करेंगे अवतार 3 के चार दिनों के कलेक्शन के बारे में तो जेम्स कैमरन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को इंडिया में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा और इंग्लिश टोटल छह भाषाओं में रिलीज किया था. इस फिल्म ने पहले वीकेंड में तो काफी तगड़ी कमाई की लेकिन वीक डेज आते ही इस फिल्म के कलेक्शन काफी ज्यादा डाउन हो चुके हैं.

जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म को पब्लिक की तरफ से उतने अच्छे रिव्यूज नहीं मिले. ऊपर से यहां पर धुरंधर फिल्म इस मूवी की स्क्रीन चौथे दिन से अपनी ओर खींचना चालू कर चुकी है. इसी वजह से अवतार फिल्म के कलेक्शन अब बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा नीचे आ चुके हैं.

हालांकि बात करें अवतार 3 के अब तक के यानी कि चार दिनों के वर्ल्ड वाइड ऑल लैंग्वेज कलेक्शन के बारे में तो सबसे पहले आपको बता देते हैं इस फिल्म के इंडिया के कलेक्शन, फिर जानेंगे इस फिल्म की दुनिया भर की कमाई.

Avatar 3 Box Office Collection Day 4
Avatar 3 Box Office Collection Day 4

आपको बता दें अवतार 3 ने शुरुआती दो दिनों के अंदर ही 42 करोड़ 28 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन ऑल लैंग्वेजेस में कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने संडे तो उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया और इस मूवी ने तीसरे दिन 24 करोड़ 63 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए.

हालांकि बात की जाए आज की तो आपको बता दें कि इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो फर्स्ट डे के मुकाबले 60% कम हो चुकी है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छी खासी गिरावट आ चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अवतार 3 अपने चौथे दिन 8 करोड़ 50 लाख इंडिया में कमा रही है.

इसी के साथ अवतार 3 का शुरुआती चार दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 75 करोड़ 41 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 90 करोड़ 48 लाख रूपये रहा. बता दें कि फिल्म का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है हॉलीवुड की वेबसाइट्स के मुताबिक इस फिल्म ने अभी तक वर्ल्ड वाइड मार्केट में 380 मिलियन डॉलर की कमाई की है.

Read Also: Akhanda 2 Box Office Collection Day 7

जो कि इंडियन करेंसी के हिसाब से 3400 करोड़ रूपये होते हैं. तो फिल्म ने पहले वीकेंड में तो अच्छे कलेक्शन किए थे, लेकिन वर्किंग डेज शुरू होते ही फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आ चुकी है.

अब देखते हैं आने वाले समय में ये फिल्म इंडिया में कितनी कमाई कर पाती है और इस फिल्म का फाइनल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 2 बिलियन डॉलर का हो पाता है या नहीं. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment