Avatar 3 Box Office Collection Day 5: आज हम बात करेंगे इस हफ्ते रिलीज हुई अवतार 3 के पांच दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो जेम्स कैमरन के डायरेक्शन में बनी एक्शन एडवेंचर फेंटसी ड्रामा फिल्म अवतार 3, जिस फिल्म को इंडिया में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा और इंग्लिश यानी कि टोटल 6 भाषाओं में रिलीज किया था.
अब ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज की थी जो कि कम स्क्रीन्स थी. लेकिन इस फिल्म के जो टिकट रेट्स थे, वह काफी महंगे थे. जिसके चलते फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में दमदार ओपनिंग ली. वहीं इस फिल्म के कलेक्शन दूसरे तीसरे दिन भी लाजवाब रहे और देखते ही देखते फिल्म के फर्स्ट वीकेंड की कमाई तो बढ़िया निकल कर आई.
लेकिन जैसे ही मंडे आया इस फिल्म के कलेक्शन धड़ाम से नीचे गिर गए और इस वक्त यह फिल्म वीक डेज पर काफी कम कमाई करती जा रही है. बहुत सारी जगह पर तो यहां पर अवतार 3 की जो स्क्रीन्स है ना वो कम होती जा रही है और इस मूवी की स्क्रीन्स धुरंधर को दी जा रही है.

लेकिन फिर भी ऐसा लगता है कि यह फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय में जो फाइनल कलेक्शन करेगी वो 150 करोड़ से ज्यादा का होगा क्योंकि ऑलरेडी ये फिल्म इंडिया ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ के करीब आ चुकी है.
जी हां अगर बात करें अवतार 3 के अब तक के यानी कि 5 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें अवतार 3 ने अपने पहले वीकेंड यानी कि शुरुआती तीन दिनों में 67 करोड़ 25 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने अपने फर्स्ट मंडे यानी कि चौथे दिन 8 करोड़ 53 लाख रूपये की कमाई इंडिया में की.
हालांकि बात की जाए आज की तो फिल्म को जो आज ऑक्यूपेंसी मिली है मॉर्निंग शोज़ में वो कल के मुकाबले कम है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी हल्का सा ड्रॉप आ चुका है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अवतार 3 अपने पांचवें दिन 7 करोड़ 25 लाख इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है.
Read Also : Akhanda 2 Box Office Collection Day 12
इसी के साथ अवतार 3 का शुरुआती पांच दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 83 करोड़ 3 लाख रूपये का हो रहा है. तो इंडिया ग्रोस कलेक्शन 99 करोड़ 62 लाख रूपये रहा. अगर बात की जाए इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की, तो हॉलीवुड की वेबसाइट्स के मुताबिक इस फिल्म ने अभी तक दुनिया भर में 397 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जो कि इंडियन करेंसी के हिसाब से 3550 करोड़ होते हैं.
तो फिल्म के कलेक्शन दुनिया भर में काफी जबरदस्त है. अब देखते हैं आने वाले समय में ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कितना होल्ड बनाकर रखती है और इस फिल्म की फाइनल कमाई इंडिया में कहां तक जाता है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




