Akhanda 2 Box Office Collection Day 12 | अखंडा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Tuesday, December 23, 2025 10:47 AM

Akhanda 2 Box Office Collection Day 12
Google News
Follow Us

Akhanda 2 Box Office Collection Day 12: आज हम बात करने वाले हैं पिछले हफ्ते रिलीज हुई अखंडा 2 के 12 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो पैन इंडिया फिल्म अखंडा 2 के बारे में एक्शन ड्रामा फिल्म अखंडा 2 जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है बोयापति श्रीनू ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं नंदमुरी बाला कृष्णा सर.

इस फिल्म को 12 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा यानी कि टोटल पांच पांच भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज किया था, और इस फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. लेकिन इस फिल्म को जो रिव्यूज मिले वो उतने अच्छे नहीं रहे, जिसके चलते बाद में इस फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन डाउन होते चले गए.

हालांकि फिल्म के पहले हफ्ते के कलेक्शन तो फिर भी बढ़िया थे और फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था, लेकिन दूसरे हफ्ते में इस फिल्म की कमाई उतनी ज्यादा नहीं हो पाई जितना कि हम सब उम्मीद कर रहे थे. जी हां आपको बता दें कि फिल्म का बजट 200 करोड़ रूपये का है, लेकिन अगर बात करें अखंडा 2 के अब तक के यानी कि 12 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.

Akhanda 2 Box Office Collection Day 12
Akhanda 2 Box Office Collection Day 12

तो आपको बता दें कि नंदमुरी बाला कृष्णा सर की फिल्म अखंडा 2 ने शुरुआती 10 दिनों के अंदर 86 करोड़ 4 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन ऑल लैंग्वेजेस से कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार यानी कि 11वें दिन 1 करोड़ 38 लाख रूपये इंडिया में ऑल लैंग्वेज से कमाये.

हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल के मुकाबले फिर से हल्की सी ड्रॉप हो चुकी है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल की ही तरह कम है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अखंडा 2 अपने 12वें दिन 1 करोड़ 25 लाख रूपये इंडियन मार्केट में सभी भाषाओं से कमा रही है.

Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 2

इसी के साथ अखंडा 2 का शुरुआती 12 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 88 करोड़ 67 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 105 करोड़ 96 लाख रूपये हुआ हैं. बता दें इस फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड मार्केट में 125 करोड़ 43 लाख कमा लिए.

फिल्म का बजट जहां 200 करोड़ रूपये है उस हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक काफी कम कमाई की है. अब देखते हैं इस फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आखिर कहां तक जाता है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment