Avatar 3 Box Office Collection Day 6: आज हम बात करेंगे इस हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड की अवतार 3 के 6 दिनों के कलेक्शन के बारे में तो जेम्स कैमरन के डायरेक्शन में बनी एक्शन एडवेंचर फेंटसी फिल्म अवतार 3 को हिंदुस्तान में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा, इंग्लिश टोटल 6 भाषाओं में 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया था और फिल्म को जो ऑडियंस की तरफ से रिव्यूज मिले वह एक तरह से मिक्स रहे.
कुछ लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। वहीं कुछ लोगों को यह फिल्म एक तरह से ठीक-ठाक लगी, लेकिन इसके बावजूद भी इस मूवी ने जो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है वो पूरी तरह से शानदार है. जी हां इस फिल्म को अभी इंडिया में रिलीज हुए एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ, लेकिन इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया है.
जबकि फिल्म के जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो भी पूरी तरह से शानदार हो चुके हैं, तो अगर बात करें अवतार 3 के अब तक के यानी कि छह दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो हॉलीवुड की फिल्म अवतार 3 ने शुरुआती चार दिनों के अंदर ही 76 करोड़ 25 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि पांचवें दिन भी 9 करोड़ 31 लाख रूपये कलेक्शन इंडियन मार्केट में किया जो कि हम सबकी उम्मीदों से काफी बेहतर कमाई रही. लेकिन बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो बॉक्स ऑफिस पर मॉर्निंग शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली वो कल के मुकाबले थोड़ी कम है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी थोड़ी सी गिरावट आ चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अवतार 3 अपने छठे दिन 8 करोड़ 25 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सभी लैंग्वेजेज से कमा रही है. इसी के साथ अवतार 3 का शुरुआती छ दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 93 करोड़ 81 लाख का हो रहा है. तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 112 करोड़ 57 लाख रूपये रहा.
Read Also : Akhanda 2 Box Office Collection Day 12
जी हां ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ये फिल्म इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. बताना चाहूंगी इस फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन है, वो 426 मिलियन डॉलर का हो चुका है, जिसे इंडियन करेंसी में कन्वर्ट करें तो 3811 करोड़ रूपये होते हैं, तो फिल्म ने हिंदुस्तान में भी तगड़ी कमाई की.
वर्ल्ड वाइड मार्केट में भी फिल्म के कलेक्शन पूरी तरह से शानदार है, वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




