Saat Samundar Paar Song Review | सात समुन्दर पार सोंग रिव्यु

By: ujalaresult

On: Wednesday, December 24, 2025 11:05 AM

Saat Samundar Paar Song Review
Google News
Follow Us

Saat Samundar Paar Song Review: आज हम बात करने वाले हैं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के नए सॉन्ग सात समुंदर पार के बारे में, गाना सुनते ही एक ही बात दिमाग में आई कि एक परफेक्ट रिकक्रिएट सॉन्ग किस तरह से होना चाहिए यह साबित हो चुका है.

जी हां ये गाना सुनकर सच में मजा आ गया, तो जहां तू मेरी मैं तेरा फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाका करने को तैयार है, लेकिन ये गाना आज रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो गया.

हालांकि इस गाने की जो सबसे बेस्ट बात मुझे लगी वो ये है कि इस गाने के साथ ज्यादा छेड़-छाड़ नहीं की गई. नहीं तो आप सब देखते हैं कि जब भी कोई पुराना गाना रिकक्रिएट होता है तो उसमें फालतू के हैवी बीट्स डाल दिए जाते हैं. नए-नए तरीके से उस गाने को छेड़ दिया जाता है, लेकिन आप अगर सात समुंदर पार को ध्यान से सुनोगे तो ऐसा लगता है कि ओरिजिनल सॉन्ग की आत्मा को इस गाने में जिंदा रखा गया है.

लेकिन एक हल्का सा मॉडर्न टच भी दे दिया गया है. वैसे गाना सुनने में जितना बढ़िया लगता है देखने में भी उतना ही शानदार है, क्योंकि यहां पर सॉन्ग को वेल शूट किया गया है, विजुअल ग्रैंड है, लोकेशन्स खूबसूरत है और कार्तिक अनन्या की केमिस्ट्री तो पूरी तरह से कमाल की लग रही है.

Saat Samundar Paar Song Review
Saat Samundar Paar Song Review

रोमांटिक सींस में वो लॉन्गिंग फील बहुत अच्छे से कैप्चर हुई है. वैसे बात करें कार्तिक आर्यन की तो ये बढ़िया लुक लेके आए हैं, स्टाइलिश शार्प और स्क्रीन प्रेजेंस तो फुल ऑन फायर. उनके डांस और एक्सप्रेशन दोनों ऑन पॉइंट है. स्पेशली हुक स्टेप सिंपल है लेकिन एडिक्टिव.

जैसे ही गाना चालू होता है, आंखें कार्तिक पे अटक जाती है और कार्तिक का यह गाने में परफॉर्मेंस देखकर लगता है कि आने वाले समय में कार्तिक का यह डांस रील पर काफी ज्यादा ट्रेंड करने वाला है. वैसे इस गाने की जो बीट्स है वो काफी बढ़िया है और कहीं ना कहीं अपने आप आपके पैर इस गाने के साथ पे थिरकने लग जाएंगे.

तो इस गाने के अंदर विजुअल हो या बोल हो या फिर म्यूजिक सब कुछ काफी कमाल का लग रहा है, सच कहूं ना तो इस गाने को आप एक बार सुनो, दूसरी बार सुनने का फिर से मन करेगा और ऐसा लगता है कि इस गाने को हम रिपीट पर देखा करें और सुना करें. तो कुल मिलाकर यह एक अच्छा रिकक्रिएशन है जो ओरिजिनल को ट्रिब्यूट देता है और नई जनरेशन को भी पसंद आएगा.

Read Also : Akhanda 2 Box Office Collection Day 12

फिल्म के लिए एक परफेक्ट रोमांटिक ट्रैक है. अगर आप नस्टाल्जिया और मॉडर्न रोमांस का मिक्स देखना चाहते हैं तो ये नया सात समुंदर पार जरूर सुने, आपको मजे आएंगे. इस फिल्म के टीज़r और ट्रेलर को ऑडियंस के तरफ से ऑलरेडी सुपर पॉजिटिव रिस्पांस मिला था और पब्लिक के बीच में इस फिल्म की हाइप अच्छी खासी बनी हुई थी.

ऊपर से इस सॉन्ग ने और भी फिल्म के लिए एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है, तो पूरी उम्मीद है कि इस क्रिसमस के मौके पर जब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो बॉक्स ऑफिस पर एक बंपर शुरुआत करेगी. बाकी कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को लेकर आप कितने एक्साइटेड हैं हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकी फिल्मों से रिलेटेड और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment