Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking | तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी एडवांस बुकिंग

By: ujalaresult

On: Wednesday, December 24, 2025 11:02 AM

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking
Google News
Follow Us

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking: इस हफ्ते रिलीज होने जा रही बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है समीर विध्वंस ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है करण जौहर और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे देखने को मिलेंगे.

अब आपको बता दें कि इस फिल्म का बज कहीं ना कहीं एक तरह से डिसेंट बना हुआ है और कार्तिक आर्यन का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड देखकर लगता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक डिसेंट शुरुआत करने वाली है. हालांकि यहां पर इस फिल्म को अपने पहले हफ्ते में ही धुरंधर और अवतार 3 जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों से कंपटीशन मिलेगा.

इसी वजह से इस मूवी को जो अभी तक स्क्रीन्स मिली है वह काफी कम है, और ऐसा लग रहा है कि यहां पर धुरंधर फिल्म इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी ओपनिंग नहीं लेने देगी. क्योंकि इस वक्त अभी भी ऑडियंस की पहली पसंद कहीं ना कहीं धुरंधर बनी हुई है.

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Advance Booking

लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म की जो एडवांस बुकिंग है वो दो दिन पहले शुरू हो चुकी थी और इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में जो रिस्पांस मिला है वो एक तरह से डिसेंट है, तो आपको बता दें कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा का जो ओपनिंग डे यानी कि फर्स्ट डे की बुकिंग है वो 2 करोड़ 43 लाख रूपये की हो चुकी है.

वहीं सेकंड डे की बुकिंग 1 करोड़ 21 लाख रूपये, वहीं तीसरे दिन की बुकिंग 94 लाख रूपये और संडे यानी कि चौथे दिन की बुकिंग 1 करोड़ 38 लाख रूपये हुई है, तो फिल्म जहां गुरुवार रिलीज होने जा रही है जिसके चलते इस फिल्म का वीकेंड 4 दिनों का रहेगा और इस फिल्म के चार दिनों के वीकेंड की जो एडवांस बुकिंग है वो 5 करोड़ 96 लाख रूपये की दुनिया भर में हो चुकी है.

Read Also : Akhanda 2 Box Office Collection Day 12

तो एडवांस बुकिंग में तो फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली है. अब देखते हैं कि जब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी, तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी शुरुआत मिल पाती है. आप इस फिल्म को देखने के लिये कितने बेताब हैं हमें कमेन्ट करके जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment