De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4 | दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Monday, November 17, 2025 12:28 PM

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4
Google News
Follow Us

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4: सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की जो रिकॉर्ड तोड़ कमाई है वो थमने का नाम ही नहीं ले रही. फिल्म ने पहले वीकेंड में तो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की. वहीं वीक डेज में भी फिल्म के कलेक्शन ने काफी अच्छा होल्ड बनाकर रखा है.

तो आज हम आपको बताएंगे दे दे प्यार दे 2 के 4 दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की. रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अंशुल शर्मा ने, फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार, अंकुर गर्ग और लव रंजन.

इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में एक बार फिर से सुपरस्टार अजय देवगन, राकुल प्रीत सिंह और जावेद जाफरी देखने को मिल रहे हैं जो कि इस फिल्म के पहले भाग में भी थे. लेकिन पार्ट टू में कुछ नए चेहरों की एंट्री हो चुकी है जैसे कि आर माधवन, साथ में मिशान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता. अब आपको बताना चाहेंगे कि 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 का रिलीज होने के पहले बस उतना ज्यादा नहीं था.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4

और सबको लगा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई करेगी वह काफी कम रहेगी. यहां तक कि कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया था कि इस फिल्म की भी वही हाल होगा जो अजय देवगन की पिछली फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का हुआ था, लेकिन आपको बता दें कि सन ऑफ सरदार 2 को पब्लिक की तरफ से उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था.

लेकिन यहां पर दे दे प्यार दे 2 फिल्म को पब्लिक भरपूर प्यार कर रही है. जिसके पीछे का सिंपल रीजन है कि यह फिल्म काफी बढ़िया है जिसमें शानदार कहानी के साथ में दमदार कॉमेडी भी देखने को मिल रही है. और एक अच्छी फिल्म होने के कारण ही यहां पर दे दे प्यार दे 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी खासी ओपनिंग ली.

उसके बाद शनिवार और रविवार इस फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ा जंप आया. अब सबकी नजरें गड़ी थी कि यह फिल्म मंडे से कैसा होल्ड करेगी. लेकिन आपको बता दें मंडे से भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया पकड़ बनाकर रखी है, तो बात कर ली जाए इस फिल्म के अब तक के यानी कि 4 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

आपको बता दें सुपरस्टार अजय देवगन राकुलप्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने रिलीज होते ही पहले दिन 2 करोड़ 45 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में एक बड़ा उछाल आया और फिल्म ने सेकंड डे 13 करोड़ 77 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. अब तीसरे दिन था संडे यानी कि हॉली डे.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3

उसका भी फायदा फिल्म को भरपूर मिला और फिल्म ने अपने तीसरे दिन 14 करोड़ 85 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमाए. लेकिन बात की जाए आज की तो, आपको बता दें कि आज है मंडे यानी कि वर्किंग डे शुरू हो चुके हैं और आज से इस फिल्म के जो टिकट प्राइज है वो भी कम कर दिए गए हैं. उसके बावजूद भी इस फिल्म ने जो आज होल्ड बनाकर रखा है.

उससे एक बात कंफर्म हो चुकी है कि अब यह मूवी इतनी जल्दी नहीं रुकेगी और आने वाले दिनों में भी फिल्म के कलेक्शन तेज रफ्तार से बढ़ते रहेंगे. जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो पहले दिन के मुकाबले लगभग 50% तो कम हो चुकी है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी अब काफी ज्यादा नीचे आ चुकी है, ऊपर से फिल्म के टिकट रेट्स भी कम हो गए हैं. इतनी सारी प्रॉब्लम्स के बाद भी यहां पर दे दे प्यार दे 2 जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अपने चौथे दिन लगभग 5.5 करोड़ रूपये का कारोबार इंडिया में कर रही है, जो कि मंडे के हिसाब से एक तगड़ी कमाई है.

हालांकि इसी के साथ इस फिल्म का शुरुआती चार दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 43 करोड़ 57 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ 16 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी फिल्म ने पहले वीकेंड में विदेशों में काफी शानदार कलेक्शन कर लिया है. जी हां पहले दिन तो इस फिल्म को विदेशों में धीमी शुरुआत मिली थी लेकिन बाद में इस फिल्म के कलेक्शन विदेशों में भी बढ़ते चले गए .

और इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ 38 लाख का किया है. इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती चार दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 66 करोड़ 54 लाख रूपये हो रहा है, तो फिल्म का बजट 100 करोड़ रूपये का है. इस मूवी को हिट होने के लिए कम से कम 115 से 120 करोड़ की कमाई करनी होगी और फिल्म 4 दिनों में ही 66 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है.

Read Also: HAQ Box Office Collection Day 10

हालांकि आपको बता दें कि 5 दिसंबर तक बॉलीवुड की तरफ से किसी भी बड़े स्टार की फिल्म रिलीज नहीं होगी. अगले शुक्रवार दो-तीन छोटी-मोटी फिल्में आएगी जिनसे शायद इस फिल्म को उतना बड़ा फर्क नहीं पड़ने वाला है, तो यह कह सकते हैं कि यह फिल्म दो हफ्ते तक तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर चलेगी और सब कुछ सही रहा तो जब तक इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट या सुपरहिट का टैग भी मिल जाएगा.

हालांकि देखना यह है कि दे दे प्यार दे 2 फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कहां तक जाता है? क्या यह फिल्म 100 150 करोड़ पे रुकेगी या फिर 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले पाएगी. आपको क्या लगता है? दे दे प्यार दे 2 का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment