De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 7: आज हम बात करने वाले हैं सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के 7 दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अंशुल शर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार और लव रंजन.
इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं सुपरस्टार अजय देवगन और उनके साथ में है आर माधवन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मिशान जाफरी, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता. बताना चाहूंगी अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 का बजट 100 करोड़ रूपये का है और इस फिल्म को रिलीज किया गया था 14 नवंबर को.
और फिल्म ने सिनेमाघरों में अब एक हफ्ता पूरा कर लिया है. हालांकि फिल्म के रिलीज होने के पहले किसी को ज्यादा उम्मीदें नहीं थी, लेकिन ये फिल्म काफी एंटरटेनिंग निकली, जिसके चलते ऑडियंस और क्रिटिक्स के तरफ से फिल्म को फुल पॉजिटिव रिव्यु मिले और इसी वजह से इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की वो उम्मीद से काफी ज्यादा बेहतर रही.

जी हां इस फिल्म के कलेक्शन इंडिया में तो बढ़िया रहे, साथ ही साथ इस फिल्म ने विदेशों से भी डिसेंट कमाई की. अगर बात कर ली जाए यहां पर सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 की अब तक के यानी कि 7 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें अजय देवगन और राकुलप्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने शुरुआती 5 दिनों के अंदर 48 करोड़ 97 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.
वहीं इस फिल्म ने अपने छठे दिन भी 4 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई इंडियन मार्केट में की. हालांकि फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी सी ड्रॉप हो चुकी है. वहीं आफ्टरनून इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल चुकी है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दे दे प्यार दे 2 अपने 7वें दिन लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है, और इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 7 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 56 करोड़ 49 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रोस कलेक्शन 67 करोड़ 63 लाख रूपये रहा.
बता दें फिल्म के पहले हफ्ते के विदेशी कलेक्शन भी ठीक-ठाक रहे और फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 17 करोड़ 12 लाख रूपये की कमाई की. इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का पहले हफ्ते के अंदर यानी कि शुरुआती सात दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन हो चुका है 84 करोड़ 75 लाख रूपये का. तो जैसे कि मैंने आपको बताया इस फिल्म का बजट है 100 करोड़ रूपये.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4
और इस फिल्म के जो वर्ल्डवाइड थिएटरिकल राइट्स है वो 60 से 65 करोड़ रूपये में बिके थे, यानी कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ रूपये की कमाई करनी होगी, तो लगभग 84 से 85 करोड़ के आसपास का कलेक्शन तो फिल्म ने पहले हफ्ते में कर लिया है. उम्मीद करते हैं कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म के कलेक्शन ठीक-ठाक रहेंगे और यह फिल्म सेकंड वीक में बॉक्स ऑफिस पर हिट का टैग हासिल कर लेगी.
हालांकि देखना ये है कि यह इस फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो आखिर कहां तक जाता है? वैसे आपको क्या लगता है दे दे प्यार दे 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा? 100 करोड़ 150 करोड़ या फिर 200 करोड़ रूपये? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




