Dhurandhar Box Office Collection Day 9: धुरंधर फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही. फिल्म ने जितने शानदार कलेक्शन पहले हफ्ते में किए थे उससे भी कहीं ज्यादा कमाई इस फिल्म के दूसरे वीकेंड में होती जा रही है. जी हां यहां तक कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के जो सेकंड वीक के कलेक्शन थे, उससे भी कहीं बेहतर कलेक्शन इस वक्त धुरंधर कर रही है.
और ऐसा लगता है कि आने वाले समय में ये फिल्म रुकने वाली नहीं और तीन-4 हफ्तों तक इस फिल्म के कलेक्शन इसी तरह रिकॉर्ड तोड़ रहेंगे और शायद इस फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1000 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा का हो सकता है. एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य धर ने.
फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन देखने को मिल रहे हैं. यहां पर धुरंधर फिल्म की कमाई तो ऐसी आग की तरह फैलती जा रही है जिसे कंट्रोल करना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है. अब भले ही कितनी फिल्में आ जाए, बड़ी-बड़ी फिल्में इसके सामने क्यों ना रिलीज हो जाये.

फिर भी ये फिल्म दिन पे दिन धमाकेदार कलेक्शन करने वाले हैं. क्योंकि ये फिल्म जनता की पहली पसंद बन चुकी है और हर जगह पर बस इसी फिल्म के चर्चे है और ये फिल्म कहीं ना कहीं अर्जुन रामपाल हो, आर माधवन हो या अक्षय खन्ना हो या संजू बाबा या रणवीर सिंह सबके करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी.
जी हां आपको बता दें कि अक्षय खन्ना ने इसी साल छावा जैसी एक सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर दी थी. लेकिन ऐसा लगता है कि छावा का जितना लाइफटाइम कलेक्शन था उससे कहीं ज्यादा कमाई तो धुरंधर करने वाली है. वैसे अगर बात करें धुरंधर फिल्म के अब तक के यानी कि 9 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.
तो आपको बता दें रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती पहले हफ्ते के अंदर यानी कि 7 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 218 करोड़ रूपये का कर लिया था. अब हम सबको क्या लगा था कि ये फिल्म दूसरे हफ्ते में आते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार कम कर देगी, क्योंकि सेकंड वीक में यहां पर बॉलीवुड और साउथ की नई-नई फिल्में आ चुकी थी.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 2
तो मुझे खुद लग रहा था कि शायद ये फिल्म अपने दूसरे शुक्रवार 25 करोड़ के आसपास की कमाई करेगी. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस को फाड़ के रख दिया और इस फिल्म ने अपने सेकंड फ्राइडे यानी कि आठवें दिन 34 करोड़ 72 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया.
लिटरली पहले फ्राइडे से कहीं ज्यादा कमाई इस फिल्म की सेकंड फ्राइडे रही. अब बात करें इस फिल्म के आज के कलेक्शन की. तो आपको बता दें कि आज सैटर डे है तो इस फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी देखने को मिल रही है वो ही कल से कहीं ज्यादा है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल के मुकाबले आज काफी सॉलिड हो चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने नौवें दिन लगभग 45 करोड़ रूपये से ज्यादा कमा रही है.
इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 9 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 298 करोड़ 22 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 357 करोड़ 13 लाख रूपये हुआ है. जी हां ये फिल्म इंडिया ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 350 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ इंडिया में ही पार कर चुकी है, जबकि आपको बता दें कि फिल्म के कलेक्शन विदेशों में भी पूरी तरह से लाजवाब है.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1
और फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 86 करोड़ 12 लाख का कर लिया है. इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 9 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 443 करोड़ 25 लाख रूपये का हो चुका है. अब फिल्म अभी तक तो 443 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और इतना पक्का है कि कल है संडे तो कल ये फिल्म 50 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन सिर्फ इंडिया में करेगी.
यानी कि सब कुछ सही रहा तो यहां पर धुरंधर फिल्म अपने 10वें दिन वर्ल्ड वाइड मार्केट में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी होगी. अब तो पक्का हो चुका है कि आने वाले समय में इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 1000 करोड़ रूपये तक जाने वाला है. बाकी आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




