HAQ Box Office Collection Day 6: आज हम बात करने वाले हैं इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक के 6 दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो सुपर्ण वर्मा के डायरेक्शन में बनी सोशल ड्रामा फिल्म हक जिस फिल्म में पहली बार सीरियल किसर इमरान हाशमी और इंडियन सिनेमा के वन ऑफ द मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस सियामी गौतम पहली बार साथ में देखने को मिल रहे हैं.
वहीं इस फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में शिवा चड्ढा, वर्तिका सिंह भी नजर आ रहे हैं. अब आपको बता दें कि हक जब इस हफ्ते रिलीज हुई थी फिल्म को पब्लिक की तरफ से फुल पॉजिटिव रिव्यूज मिले थे और मुझे भी ये फिल्म इस साल की वन ऑफ द बेस्ट फिल्म लगी. क्योंकि फिल्म का ड्रामा फिल्म की स्टोरी फिल्म का सस्पेंस सब कुछ कमाल का था, लेकिन कहीं ना कहीं हक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी बढ़िया कमाई नहीं कर पाई जितना अच्छा कलेक्शन यह फिल्म डिजर्व करती है.
जी हां फिल्म बहुत शानदार है, लेकिन इस फिल्म के कलेक्शन उतने अच्छे नहीं रहे. वैसे फिल्म को सिनेमाघरों में हो चुके हैं 6 दिन और अगर बात कर ली जाए हक फिल्म के 6 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने शुरुआती चार दिनों में 11 करोड़ 199 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने मंगलवार यानी कि 5वें दिन भी 1 करोड़ 38 लाख की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी मिली है, वो कल के मुकाबले थोड़ी सी कम है. वहीं आफ्टरनून इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छा खासा ड्रॉप देखने को मिल चुका है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक हक फिल्म अपने छठे दिन लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है. इसी के साथ हक मूवी का शुरुआती 6 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 13 करोड़ 82 लाख का हो रहा है. तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 16 करोड़ 54 लाख रूपये रहा. बता दें आपको कि फिल्म की कमाई विदेशों में एक तरह से डीसेंट रही और फिल्म ने अब तक ओवरसीज मार्केट में 4 करोड़ 27 लाख रूपये कमा लिए हैं.
Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4
इसी के साथ हक फिल्म का शुरुआती 6 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 20 करोड़ 81 लाख रूपये का हो चुका है, तो फिल्म का बजट है 35 करोड़ रूपये और यह फिल्म अभी तक दुनिया भर में लगभग 20 करोड़ रूपये से भी ज्यादा कमाई कर चुकी है. अब देखते हैं ये फिल्म 2 दिन बाद जब दूसरा हफ्ता शुरू होगा तो दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




