Haq Movie Advance Booking Collection | हक़ मूवी एडवांस बुकिंग कलेक्शन

By: Sudha Verma

On: Thursday, November 6, 2025 12:42 PM

Haq Movie Advance Booking Collection
Google News
Follow Us

Haq Movie Advance Booking Collection: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज होने जा रही बॉलीवुड की फिल्म हक के बारे में, जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं इमरान हाशमी, यामी गौतम. अब आपको बता दें कि ये फिल्म भी रिलीज हो रही है 7 नवंबर यानी कि कल और इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी सिर्फ एक दिन पहले शुरू की गई है, जिसकी वजह से इस मूवी को एडवांस बुकिंग में उतना बड़ा रिस्पांस तो नहीं मिला.

लेकिन फिर भी जितने कम टाइम में फिल्म की बुकिंग शुरू हुई है, उस हिसाब से इस मूवी ने अभी तक अच्छी खासी कमाई कर ली, और उम्मीद की जा रही है कि कल जब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. तो शायद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक डीसेंट ओपनिंग मिल सकती है. हालांकि अगर बात करें यहां पर हक फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन के बारे में.

Haq Movie Advance Booking Collection
Haq Movie Advance Booking Collection

तो आपको बता दें इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की जो शुक्रवार यानी कि फर्स्ट डे की बुकिंग है वह 1 करोड़ 19 लाख रूपये की हो चुकी है. वहीं शनिवार यानी कि दूसरे दिन की 38 लाख रूपये, रविवार यानी कि तीसरे दिन की बुकिंग 54 लाख रूपये हुई है, यानी कि इस फिल्म के शुक्रवार, शनिवार, रविवार, शुरुआती तीन दिनों के वीकेंड की बुकिंग 2 करोड़ 11 लाख रूपये की हो चुकी है.

अब देखते हैं कल जब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी तो कितने लोगों को पसंद आती है और इमरान हाशमी के लिए एक सुपरहिट फिल्म साबित हो पाती है या नहीं, वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं और बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment