Masti 4 Box Office Collection Day 1 | मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Friday, November 21, 2025 1:22 PM

Masti 4 Box Office Collection Day 1
Google News
Follow Us

Masti 4 Box Office Collection Day 1: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज हुई रितेश देशमुख, विवेक ओबेराय, आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 के भी फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो एडल्ट कॉमेडी फिल्म मस्ती 4, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है मिलाब जवेरी ने, जिनकी लास्ट फिल्म एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी.

अब मस्ती 4 में हमें एक बार फिर से देखने को मिल रहे हैं विवेक ओबेराय, रितेश देशमुख, अफताब शिवदसानी. साथ ही साथ फिल्म में कुछ नई एंट्री हो चुकी है. जैसे कि तुषार कपूर और अरशद वारसी की. अब आपको बता दें कि यहां पर मस्ती सीरीज की यह चौथी फिल्म है जहां पर मस्ती 1 में अजय देवगन भी थे और वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.

उसके बाद मस्ती 2 बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट साबित रही थी. लेकिन आपको बता दें कि मस्ती 3 बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी डिजास्टर साबित रही थी क्योंकि वो फिल्म रिलीज होने के पहले ही लीक हो चुकी थी, लेकिन ऐसा लग रहा था कि यह एक ऐसी सीरीज की फिल्म है जिसकी एक अलग ही ऑडियंस से तो शायद मस्ती रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर एक धमाकेदार कमाई करेगी.

Masti 4 Box Office Collection Day 1
Masti 4 Box Office Collection Day 1

लेकिन कहीं ना कहीं इस फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला जिसके चलते इस फिल्म को आज रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास बड़ी ओपनिंग तो नहीं मिल पाई. जी हां अगर बात करें मस्ती 4 के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की, उससे पहले आपको बता देते हैं इस फिल्म का भी बजट स्क्रीन काउंट और रिकवरी. आपको बता दूं मस्ती 4 फिल्म को दुनिया भर में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया है.

अब बात करें इसके बजट की, तो फिल्म का बजट है 70 करोड़ का. हालांकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी इस मूवी को रिलीज करने से पहले एक डिसेंट रिकवरी ऑलरेडी कर चुके थे. जी हां इस फिल्म के जो ओटीटी के राइट्स है यानी कि डिजिटल राइट्स वह 26 करोड़ में बिके हैं. साथ ही साथ सेटेलाइट राइट्स भी 15 करोड़ में बिक चुके थे और म्यूजिक राइट्स बिके हैं फिल्म के 9 करोड़ में.

यानी कि इस फिल्म के मेकर्स भी इस फिल्म को रिलीज करने से पहले डिजिटल, सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर 50 करोड़ की रिकवरी तो कर चुके हैं यानी कि दांव पे लगे हैं सिर्फ 20 करोड़ रूपये, लेकिन अब अगर बात करें मस्ती 4 के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो जैसे कि आप सबको पता है इसी के साथ 120 बहादुर भी रिलीज हुई है.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4

वहीं पिछले हफ्ते से अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 भी चलती आ रही है और कहीं ना कहीं दो बड़ी फिल्मों के बीच में एक सैंडविच बनके रह गई. इसी के चलते फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास बड़ी कमाई नहीं की. जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में 15 से 19% के बीच की ऑक्यूपेंसी मिली है जो कि डिसेंट है.

लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग कहीं ना कहीं आज रिलीज हुई बाकी फिल्मों से थोड़ी बेहतर है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक मस्ती 4 अपने पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन 3.5 करोड़ रूपये का कर रही है. उसमें इंडिया ग्रॉस कलेक्शन होता है 4 करोड़ 19 लाख रूपये. बताना चाहूंगी फिल्म को विदेशों में भी ठीक-ठाक स्क्रीन्स पर रिलीज किया है. लेकिन आप सब जानते हैं कि हॉलीवुड में इससे कई बेहतर एडल्ट 2 कॉमेडी फिल्में बनती है.

इसी वजह से यह फिल्म पहले दिन विदेशों में कोई खास कमाल नहीं कर रही है. जी हां अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मस्ती 4 फर्स्ट डे ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1 करोड़ 15 लाख रूपये की रेंज में करती हुई नजर आ रही है, और इसी के साथ मस्ती 4 का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 5 करोड़ 34 लाख रूपये का हो रहा है.

Read Also: Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 31

तो फिल्म का बजट 70 करोड़ का है और फिल्म पहले दिन लगभग 5 करोड़ 34 लाख रूपये की कमाई कर रही है, अब इस फिल्म को हिट होने के लिए एक बहुत बड़ा कलेक्शन करना होगा. लेकिन फर्स्ट डे कलेक्शन देखकर लगता है कि शायद आने वाले दिनों में इस फिल्म की कमाई में कोई बड़ा उछाल नहीं आया, तो शायद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से ही हिट हो पाएगी. वैसे आपको क्या लगता है मस्ती 4 का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment