Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 21 | तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 21 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Thursday, December 18, 2025 9:43 AM

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 21
Google News
Follow Us

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 21: आज हम बात करेंगे पिछले हफ्ते से चली आ रही फिल्म तेरे इश्क में के अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में तो बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार. इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में धनुष और कृति सेनन देखने को मिल रहे हैं.

अब आपको बता दें कि तेरे इश्क में फिल्म 28 नवंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु तीन भाषाओं में रिलीज हुई थी और फिल्म ने रिलीज होते ही पहले हफ्ते में तो बॉक्स ऑफिस पर काफी तगड़ी कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते में भी फिल्म के कलेक्शन काफी शानदार निकल कर आए थे.

लेकिन जैसे ही इस फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ बॉलीवुड की तरफ से एक और बड़ी फिल्म आ गई धुरंधर जिसके चलते इस मूवी की स्क्रीन्स को तीसरे हफ्ते में काफी कम कर दिया गया था. लेकिन फिर भी इस फिल्म ने तीसरे वीक में भी एक तरह से डीसेंट कमाई की. जी हां आपको बता दें कि तेरे इश्क में फिल्म को सिनेमाघरों में अब 21 दिन हो चुके हैं.

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 21
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 21

बात करें इस फिल्म के 21 दिनों के सभी भाषाओं के टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने शुरुआती दो हफ्तों के अंदर 111 करोड़ 62 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था.

वहीं तीसरे हफ्ते में फिल्म के पास कम स्क्रीन्स और कम शोज़ थे. उसके बावजूद भी इस फिल्म ने तीसरे वीक में 6 करोड़ 78 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ऑल लैंग्वेज से की. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का अब तक का यानी कि तीन हफ्तों का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 118 करोड़ 40 लाख का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 141 करोड़ 73 लाख रूपये हुआ हैं.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 12

वहीं फिल्म ने विदेशों में भी बढ़िया कमाई की और इस फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 22 करोड़ 95 लाख रूपये का रहा. इसी के साथ तेरे इश्क में फिल्म का शुरुआती 21 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 164 करोड़ 68 लाख का हो चुका है. तो आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 90 से 95 करोड़ के बीच में था.

उस हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और यह फिल्म इस साल की एक बड़ी हिट फिल्म साबित रही. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment