The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1 | द गर्लफ्रेंड वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Friday, November 7, 2025 9:43 AM

The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1
Google News
Follow Us

The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1: आज हम बात करेंगे रश्मिका मंदना की फिल्म द गर्लफ्रेंड के भी फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो रोमांटिक ड्रामा फिल्म द गर्लफ्रेंड, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है राहुल रविंद्रन ने और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रश्मिका मंदाना, दीक्षित शेट्टी हमें देखने को मिल रहे हैं.

अब आपको बता दें कि वैसे तो यह तेलुगु फिल्म है लेकिन इस फिल्म को साउथ लैंग्वेज के अलावा हिंदी मार्केट में भी रिलीज किया है. हालांकि इस फिल्म के मेकर्स ने हिंदी में इस फिल्म को जीरो प्रमोट किया है, जिसके चलते इस फिल्म को हिंदी मार्केट में तो ज्यादा स्क्रीन नहीं मिली है लेकिन साउथ में स्पेशली तेलुगु में इस फिल्म को अच्छी खासी स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया है. तो बात करें द गर्लफ्रेंड के फर्स्ट डे कलेक्शन की.

तो सबसे पहले आपको बता देते हैं इस फिल्म का बजट, स्क्रीन काउंट और रिकवरी. तो आपको बता दूं रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड को दुनिया भर में 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है, और इस फिल्म का बजट है सिर्फ 25 करोड़ रूपये का. हालांकि आपको बता दें कि इस फिल्म के जो प्रोड्यूसर्स हैं अल्लू अरविंद, वो इस फिल्म को रिलीज़ करने से पहले ही एक अच्छी खासी रिकवरी ऑलरेडी कर चुके थे.

The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1
The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1

क्योंकि इस फिल्म के सभी भाषाओं के डिजिटल राइट्स 11 करोड़ में बिके हैं. वहीं इस फिल्म के सेटेलाइट राइट्स 8 करोड़ में बिक चुके थे और फिल्म के म्यूजिक राइट्स सिर्फ 3 करोड़ में बिके थे, यानी कि इस फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज़ करने से पहले डिजिटल, सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर 22 करोड़ की रिकवरी तो ऑलरेडी कर ली थी.

लेकिन अब अगर बात करें फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन के बारे में, तो जैसे कि मैंने आपको बताया कि यह फिल्म दुनिया भर में सिर्फ 1200 स्क्रीनंस पर रिलीज हुई और आपको बता दें कि इस फिल्म को पहले दिन मॉर्निंग वाले शोज़ में ना तो तमिल में अच्छा रिस्पांस मिला है ना ही हिंदी में. साथ ही साथ मलयालम और कर्नाटका में भी कोई खास बढ़ोतरी नहीं है.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6

लेकिन अच्छी बात यह है कि तेलुगु स्टेट्स में इस फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में डिसेंट रिस्पांस मिला है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी एक तरह से ठीक-ठाक है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक द गर्लफ्रेंड फिल्म अपने पहले दिन ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 2 करोड़ 50 लाख रूपये का कर रही है.

जिसमें इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 2 करोड़ 95 लाख रूपये का हो रहा है. बताना चाहूंगी फिल्म को विदेशों में 200 से 250 स्क्रीनंस पर रिलीज़ किया है और यह फिल्म पहले दिन ओवरसीज मार्केट में लगभग 1 करोड़ 10 लाख रूपये कमा रही है. इसी के साथ द गर्लफ्रेंड फिल्म का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 4 करोड़ 5 लाख का रूपये हो रहा है.

Read Also: Haq Movie Advance Booking Collection

तो जितना फिल्म का बजट है उस हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत एक तरह से बढ़िया की है. अब देखते हैं आने वाले दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन ऊपर जाते हैं या नीचे, वैसे अगर आपने फिल्म देख ली है तो ये फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment