Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1 | तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Friday, November 28, 2025 11:36 AM

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1
Google News
Follow Us

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके सबको चौंका दिया. जी हां फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु तीन भाषाओं में रिलीज हुई है और कमाल की बात यह है कि फिल्म को तीनों ही भाषाओं में शानदार ओपनिंग मिल चुकी है. तो आज हम आपको बताएंगे धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे  इश्क में के फर्स्ट डे ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की.

तो फिल्म तेरे इश्क में जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है आनंद एल राय ने और इस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं धनुष एज अ शंकर, वहीं कृति सेनन एज अ मुक्ति. अब आप सब जानते हैं कि धनुष वैसे तो एक बहुत बड़े तमिल सुपरस्टार हैं लेकिन हिंदी मार्केट में भी उनकी फिल्मों को पसंद करने वालों की कमी नहीं है, क्योंकि 10 साल पहले उनकी फिल्म रांझाना जब रिलीज हुई थी तो वो फिल्म हिंदी मार्केट में 100 करोड़ रूपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी.

उसके बाद धनुष की कुछ और फिल्में हिंदी में आई, लेकिन वो उतना ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन फाइनली यहां पर धनुष का फिर से बॉलीवुड में एक तगड़ा कमबैक हो चुका है इस फिल्म के साथ जिसका नाम है तेरे इश्क में. इस फिल्म में पहली बार उनके साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही है कृति सेनन.

अब आपको बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर जहां आनंद एल राय है. वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार. अब इस फिल्म को बनाया तो हिंदी में है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी डब होकर रिलीज हुई है. जी हां यहां पर धनुष तमिल सिनेमा के एक बहुत बड़े सुपरस्टार है जिसके चलते फिल्म को तमिल में भी डब किया है.

Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1
Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 1

इसके अलावा तेलुगु मार्केट में भी उनकी फिल्में अच्छी खासी कमाई करती है. जिस की वजह से इस मूवी को तेलुगु में भी रिलीज किया है, और अच्छी बात यह है कि यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु तीनों भाषाओं में शानदार शुरुआत कर चुकी है और कंफर्म हो चुका है कि अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल की एक बड़ी सुपरहिट बनकर साबित होगी.

तो अगर बात करें यहां पर तेरे इश्क में के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, उससे पहले आपको बता देदेतीता हूं इस फिल्म का बजट, स्क्रीन काउंट और रिकवरी. आपको बता दें कि धनुष की फिल्म तेरे इश्क में को दुनिया भर में लगभग 3500 स्क्रीन्स पर सभी भाषाओं में रिलीज किया गया है और बात करें इस फिल्म के बजट की तो आपको बता दें कि इस फिल्म को बनाने का खर्चा तो 80 करोड़ रूपये का था.

लेकिन इस फिल्म के प्रमोशन और मार्केटिंग का खर्चा 15 करोड़ और जुड़ गया. इसी के साथ इस फिल्म का टोटल बजट लगभग 95 करोड़ रूपये का हो चुका है. लेकिन कमाल की बात तो ये है कि जितना इस फिल्म का बजट है लगभग उसके आसपास की कमाई इस फिल्म के प्रोड्यूसर ऑलरेडी कर चुके हैं. जबकि फिल्म तो आज रिलीज हुई है.

जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म के जो डिजिटल राइट्स हैं वो तीनों भाषाओं के 52 करोड़ में बिके हैं. वहीं इस फिल्म के सेटेलाइट राइट्स भी 25 करोड़ में बिक चुके हैं तीनों लैंग्वेज के. साथ ही साथ फिल्म के म्यूजिक राइट्स की वैल्यू भी 10 करोड़ रूपये की रेंज में है. यानी कि यहां पर तेरे इश्क में के डिजिटल, सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स की टोटल वैल्यू लगभग 87 करोड़ रूपये की होती है.

Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 14

अब अगर बात करें फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि इस फिल्म ने अपने पहले दिन हिंदी नेट कलेक्शन 11 करोड़ 50 लाख रूपये का कर रही है. अब आपको पता है कि धनुष एक तमिल सुपरस्टार है और इनकी इस फिल्म को तमिल में भी डब करके रिलीज़ किया है. हालांकि तमिलनाडु में भी इस फिल्म ने एक तरह से बढ़िया शुरुआत की और अभी तक की रिपोर्ट के हिसाब से तेरे इश्क में तमिल वर्जन में लगभग 3 करोड़ 25 लाख रूपये कमा रही है.

हालांकि बात करें तेलुगु वर्जन की तो आपको बता दें कि फिल्म का तेलुगु में भी कोई प्रमोशन नहीं हुआ. ऊपर से इस फिल्म को तेलुगु मार्केट में बहुत सारी नई फिल्मों का कंपटीशन देखने को मिला. इसी वजह से इस फिल्म को तेलुगु स्टेट्स यानी कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में काफी कम स्क्रीनंस मिली है. बट फिर भी वहां पर इस फिल्म ने एक तरह से बढ़िया शुरुआत की और यह फिल्म अभी तक की रिपोर्ट की हिसाब से तेलुगु मार्केट में लगभग 1 करोड़ 75 लाख रूपये कमा रही है.

इसी के साथ तेरे इश्क में का जो फर्स्ट डे ऑल इंडिया नेट कलेक्शन है वह 16 करोड़ 50 लाख रूपये का सभी भाषाओं में हो रहा है. जी हां 16.5 करोड़ रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन ये फिल्म पहले दिन ऑल इंडिया मार्केट में कर रही है. इसी के साथ फिल्म का जो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन है वो 19 करोड़ 65 लाख रूपये का बनता है.

अब अगर बात करें विदेशों की तो आपको बता दें कि इस फिल्म के कल प्रीमियर शोज़ रखे गए थे, वहां पर फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले जिसके चलते फर्स्ट डे फिल्म को विदेशों में एक बढ़िया शुरुआत देखने को मिल चुकी है और यह फिल्म ओवरसीज मार्केट में भी लगभग 4 करोड़ 35 लाख रूपये कमा रही है. इसी के साथ तेरे इश्क में का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो लगभग 24 करोड़ रूपये की रेंज में हो रहा है.

Read Also: Tere Ishq Mein Advance Booking Collection Day 2

जी हां ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु तीनों भाषाओं से फर्स्ट डे दुनिया भर में 24 करोड़ रूपये की ओपनिंग ले रही है. जो कि फिल्म के बजट के हिसाब से देखा जाए तो एक काफी शानदार शुरुआत है. अब कल सैटरडे और परसों संडे है, तो डेफिनेटली दो दिनों में इस फिल्म की कमाई में और भी बड़ी उछाल देखने को मिलेगी और सब कुछ सही रहा तो शायद ये फिल्म जितना इसका बजट है.

उससे कहीं ज्यादा कमाई तो फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही करके बॉक्स ऑफिस पर हिट का टैग हासिल कर लेगी. लेकिन देखना ये है कि धनुष की पहली फिल्म रांझाना ने जहां बॉलीवुड में 100 करोड़ रूपये कमाए थे तो क्या तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमा पाती है या नहीं? वैसे आपको क्या लगता है तेरे इश्क में फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का हो पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment