HAQ Box Office Collection Day 3: आज हम बात करेंगे इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक के 3 दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, इस हफ्ते रिलीज हुई सोशल ड्रामा फिल्म हक, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है सुपर्ण वर्मा ने और इस फिल्म के प्रोड्यूसर है जंगली पिक्चर्स. बताना चाहूंगी इस फिल्म में पहली बार इमरान हाशमी और यामी गौतम हमें साथ में देखने को मिल रहे हैं.
अब आपको बता दें कि हक फिल्म कहीं ना कहीं बॉक्स ऑफिस पर फाइनली वैसी कमाई कर रही है जैसा कि इसे करना चाहिए था. जी हां इस फिल्म को ऑडियंस की तरफ से सुपर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं और सच में यह फिल्म इस साल की वन ऑफ द बेस्ट मूवी है. लेकिन फिल्म जब रिलीज हुई, तो फिल्म का जो फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है, उतना ज्यादा नहीं रहा.
जिसे देखकर कहीं ना कहीं थोड़ी सी निराशा हो रही थी कि इमरान हाशमी इतनी अच्छी फिल्म लाए फिर भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर रही. लेकिन आपको बता दें कि कहते हैं ना कि अच्छी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल जाती है भले ही थोड़ा टाइम लगे, वैसा ही कुछ हुआ हक फिल्म के साथ में, क्योंकि फिल्म को पहले दिन भले ही धीमी शुरुआत मिली थी.

लेकिन दूसरे और तीसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो चुकी है. तो अगर बात करें हक फिल्म के अब तक के यानी कि तीन दिनों की वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 2 करोड़ रूपये से ज्यादा का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.
लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म को बहुत ही बढ़िया जंप देखने को मिला और इस फिल्म ने सेकंड डे 3 करोड़ 45 लाख की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बढ़िया बात यह है कि फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो पहले और दूसरे दिन से भी काफी ज्यादा है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी आज काफी तगड़ी हो चुकी है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक हक फिल्म अपने तीसरे दिन लगभग 4 करोड़ 25 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है.
Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1
इसी के साथ हक मूवी का शुरुआती तीन दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 9 करोड़ 73 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ 65 लाख रूपये रहा. बता दूं फिल्म का शुरुआती तीन दिनों में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो रहा है 13 करोड़ 27 लाख. तो तीन दिनों के वीकेंड में तो फिल्म का कलेक्शन काफी बढ़िया है. अब देखते हैं कल है मंडे वर्किंग डे शुरू हो जाएंगे. तो यह फिल्म कल से कैसा बॉक्स ऑफिस पर होल्ड बनाकर रखती है.
वैसे आपको बता दूं यहां पर हक फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 50 से 60 करोड़ कमाने होंगे, तो आपको क्या लगता है हक फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कहां तक जाएगा? अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.
Read Also: HAQ Box Office Collection Day 1




