HAQ Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी की फिल्म हक को आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया गया हैं, और ये फिल्म अपने पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर रही है इस बारे में आज हम बात करेंगे तो फिल्म हक़ एक सोशल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म को डायरेक्ट किया है सुपर्णा वर्मा ने, और इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में इमरान हाशमी, यामी गौतम, शिवा चड्डा, वर्तिका सिंह हमें देखने को मिल रहे हैं.
अब हक के ट्रेलर को पब्लिक की तरफ से सुपर पॉजिटिव रिस्पांस मिला था और कुछ दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी. वहां पर भी क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को अच्छे पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं. जिसके चलते उम्मीद लगाई जा रही है कि ऑडियंस को भी ये फिल्म बहुत पसंद आएगी और आने वाले समय में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका कर सकती है.
हालांकि फिल्म की जो शुरुआत है वो एक तरह से ठीक-ठाक हुई. इसके पीछे का सिंपल रीजन है कि हक एक क्लास टाइप की फिल्म है ना कि मसाला एक्शन फिल्म, जिसके चलते इस फिल्म से हम कोई बड़ी उम्मीद तो नहीं कर सकते. बस इतना सोच सकते हैं कि आने वाले समय में जैसे-जैसे लोगों को फिल्म पसंद आएगी. वैसे-वैसे इस फिल्म की कमाई दिन पे दिन बढ़ती रहेगी. बाकी अभी बात करें हक के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की.

तो सबसे पहले आपको बता देते हैं इस फिल्म का बजट स्क्रीन काउंट और रिकवरी. इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को दुनिया भर में लगभग 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। और फिल्म का बजट सिर्फ 35 करोड़ रूपये का है. वहीं आपको बताना चाहेंगे कि इस फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज करने से पहले ही ऑलरेडी बजट इतनी कमाई तो कर ली थी. जी हां इस फिल्म के जो डिजिटल राइट्स हैं वो 14 करोड़ में बिके हैं.
वहीं इस फिल्म के सेटेलाइट राइट्स 10 करोड़ में बिक चुके हैं. साथ ही साथ फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी 6 करोड़ में बिके हैं यानी कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने फिल्म को बनाया तो 35 करोड़ में है, लेकिन रिलीज करने के पहले डिजिटल, सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर 30 करोड़ की रिकवरी वो कर चुके हैं. तो यहां कहीं ना कहीं प्रोड्यूसर के ऊपर ज्यादा बोझ नहीं है. अब आने वाले समय में अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी कमाई करेगी तो आसानी से इस फिल्म को हिट का एक मिलेगा.
Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 1
इस वक्त अगर बात की जाए हक के फर्स्ट डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन की, तो आपको जैसे कि मैंने बताया फिल्म को कम स्क्रीनंस मिली है. जिसके बावजूद भी इस मूवी ने मॉर्निंग वाले शोज़ में 7% से 8% की ऑक्यूपेंसी सिंगल स्क्रीन्स पर ली है. वहीं मल्टीप्लेक्सेस में कहीं ना कहीं 12% से 15% की ऑक्यूपेंसी रही. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी एक तरह से ठीक-ठाक हो चुकी थी.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक हक फिल्म अपने पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन 3.5 करोड़ रूपये का कर रही है. जिसमें इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 4 करोड़ 19 लाख का हो रहा है. बताना चाहूंगी इस फिल्म को विदेशों में लगभग 250 से 300 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया है. जिसके चलते यह फिल्म विदेशों में भी डिसेंट ओपनिंग लेने वाली है. जी हां यह फिल्म फर्स्ट डे ओवरसीज मार्केट में लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपये कमा रही है.
इसी के साथ हक फिल्म का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 5 करोड़ 44 लाख रूपये का हो रहा है, तो बजट के हिसाब से देखा जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी अच्छी कर ली है. जबकि कल सैटर डे हाफ हॉलिडे रहेगा. परसों संडे फुल हॉलिडे रहेगा, यानी कि आने वाले दो दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ी उछाल आने की पूरी उम्मीदें हैं.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 6
हालांकि देखना ये होगा कि आने वाले समय में इमरान हाशमी की हक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है, सुपरहिट होती है या हो जाती है ब्लॉकबस्टर. आपको क्या लगता है हक फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




