Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 24: आज हम बात करेंगे हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के 24 दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म एक दीवाने की दीवानियत जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है मिलाप ज़वे ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है अंशुल गर्ग.
दीवानियत फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा. अब आपको बता दें कि ये फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो काफी धीमी की थी, क्योंकि इस फिल्म को थामा के सामने कम स्क्रीन मिली थी. लेकिन अच्छी बात यह है कि ऑडियंस ने इस फिल्म को दिल से सपोर्ट किया. जिसके चलते ही इस फिल्म की कमाई पहले हफ्ते में भी शानदार रही.
दूसरे हफ्ते में भी फिल्म के कलेक्शन बढ़िया निकल कर आई और तीसरे हफ्ते में तो इस फिल्म की स्क्रीन्स एकदम ही कम हो चुकी थी, पर फिर भी तीसरे हफ्ते में फिल्म ने डिसेंट कमाई की. हालांकि आपको बता दें कि एक दीवाने की दीवानियत फिल्म का बजट सिर्फ 35 करोड़ रूपये का है, लेकिन इस फिल्म ने अब तक जो कमाई की है उसकी वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का टैग मिल चुका है.

जी हां एक दीवाने की दीवानियत फिल्म को सिनेमाघरों में 24 दिन हो चुके हैं और बात करें इस फिल्म के 24 दिनों की वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म दीवानियत ने शुरुआती 10 दिनों में 62 करोड़ 38 लाख रूपये की कमाई इंडियन मार्केट में की थी.
वहीं इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 16 करोड़ 30 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. हालांकि तीसरा हफ्ता इस फिल्म का जब आया था, तब तक बहुत सारी नई फिल्में आ गई थी और इस फिल्म की जो स्क्रीन है, वह काफी कम हो चुकी थी. फिर भी इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 5 करोड़ 85 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए थे.
Read Also: Thamma Box Office Collection Day 24
इसी के साथ एक दीवाने की दीवानियत फिल्म का अब तक का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 84 करोड़ 53 लाख का हो चुका है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 101 करोड़ 22 लाख रूपये रहा. फिल्म ने विदेशों में भी काफी बढ़िया कमाई की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 16 करोड़ 78 लाख रूपये का रहा. इसी के साथ एक दीवाने की दीवानियत का अब तक का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 118 करोड़ रूपये का हो चुका है.
आने वाले दिनों में यह फिल्म दुनिया भर में 120 करोड़ रूपये तक आसानी से जाएगी. बजट के हिसाब से दीवानियत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बन चुकी है. वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.
Read Also: HAQ Box Office Collection Day 6




