De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर ली और फिल्म का जितना बजट है उसे देखकर लगता है कि यह फिल्म अजय देवगन के लिए एक और बड़ी सुपरहिट साबित होगी. तो आज हम आपको बताएंगे दे दे प्यार दे 2 के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, और जानेंगे फिल्म का कितना बजट है और इस फिल्म को दुनिया भर में कितनी स्क्रीन पर रिलीज किया है.
तो रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अंशुल शर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार और लव रंजन. अब दे दे प्यार दे 1 जब पहली बार रिलीज हुई थी उस फिल्म को पब्लिक ने भरपूर पसंद किया था और वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. हालांकि पार्ट वन में हमें तब्बू, अजय देवगन, जावेद जाफरी, रकुलप्रीत सिंह देखने को मिले थे. लेकिन यहां पर पार्ट टू में तब्बू तो नहीं है लेकिन अजय देवगन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी नजर आ रहे हैं.
इनके अलावा यहां पर निशान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता की भी नई एंट्री हो चुकी है. अब आपको बता दें कि यहां पर दे दे प्यार दे 2 अजय देवगन की इस साल रिलीज होने वाली चौथी फिल्म है. जी हां इससे पहले उनकी फिल्म आजाद आई थी. उसके बाद रेड 2 और फिर सन ऑफ सरदार 2, हालांकि इसमें से सिर्फ रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस रही थी. इसके अलावा आजाद और सन ऑफ सरदार 2 बुरी तरह फ्लॉप साबित रही थी.

लेकिन पिछले दिनों जब यहां पर दे दे प्यार दे 2 का ट्रेलर रिलीज हुआ. ये ट्रेलर ऑडियंस को काफी ज्यादा पसंद आया था और देखते ही देखते ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म जब रिलीज होगी बॉक्स ऑफिस को फाड़ के रख देगी. हालांकि आपको बता दें कि यहां पर अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 इस वक्त रिलीज हुई है और इस फिल्म के सामने बॉलीवुड की तरफ से कोई भी नई फिल्म नहीं रिलीज हुई, जिसका पूरा फायदा फिल्म को मिल रहा है.
इस फिल्म को इंडिया में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया है और यही उम्मीद है कि अब ये फिल्म आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका करेगी. हालांकि इस वक्त अगर बात की जाए दे दे प्यार दे 2 के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो उससे पहले आपको बता देते हैं इस फिल्म का बजट स्क्रीन काउंट और रिकवरी. आपको बता दें कि सुपरस्टार अजय देवगन और राकुलप्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को दुनिया भर में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है.
अब बात करें फिल्म के बजट की, तो इस फिल्म का टोटल बजट 100 करोड़ रूपये का है. जहां पर अजय देवगन की फीस ही लगभग 40 करोड़ रूपये की है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जितना इस फिल्म का बजट है लगभग उतनी रिकवरी तो इस फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को रिलीज करने से पहले ही कर चुके थे. वो किस तरह मैं आपको डिटेल में बताती हूं, यहां पर दे दे प्यार दे 2 फिल्म के जो डिजिटल राइट्स हैं यानी कि ओटीटी के राइट्स वो 48 करोड़ में बिक चुके हैं.
Read Also: De De Pyar De 2 Movie Advance Collection
साथ ही साथ इस फिल्म को टीवी पर दिखाने के जो राइट्स यानी कि सेटेलाइट राइट्स हैं वो बिके हैं 27 करोड़ में. इसके अलावा फिल्म के म्यूजिक राइट्स की वैल्यू भी 15 करोड़ रूपये की है, तो यहां पर लव रंजन और भूषण कुमार ने इस फिल्म को 100 करोड़ में बनाया था, लेकिन फिल्म रिलीज होती उसके पहले ही इस फिल्म के मेकर्स ने डिजिटल सेटेलाइट और म्यूजिक राइट से बेचकर 90 करोड़ की रिकवरी ऑलरेडी कर ली है.
हालांकि आपको बता दें कि फिल्म के जो इंडियन थियेट्रिकल राइट्स है और वर्ल्ड वाइड मार्केट के थियेट्रिकल राइट्स हैं वो 60 करोड़ में बिके हैं. तो इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ रूपये की कमाई करनी होगी यानी कि जितने में थिएटरिकल राइट्स बिके हैं उससे लगभग दुगनी कमाई.
जबकि अगर यह फिल्म 150 करोड़ रूपये दुनिया भर में कमाती है तो सुपरहिट हो जाएगी और अगर 200 करोड़ रूपये कमाती है तो ब्लॉकबस्टर. वैसे अगर बात करें दे दे प्यार दे 2 के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि इस फिल्म को रिलीज होते ही मॉर्निंग वाले शोज़ में 12% से 14% के बीच में ऑक्यूपेंसी मिली है जो कि इस सीजन के हिसाब से एक डीसेंट कही जा सकती है.
लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग कहीं ना कहीं मॉर्निंग शोज़ के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दे दे प्यार दे 2 अपने पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 7.5 करोड़ रूपये का कर रही है. जिसमें इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 8 करोड़ 98 लाख का बनता है.
Read Also: Thamma Box Office Collection Day 24
अब आपको बता दें कि इस फिल्म को विदेशों में जीरो प्रमोशन के साथ कम स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया है. फिर भी वहां पर फिल्म को एक तरह से ठीक-ठाक रिस्पांस मिला है और ये फिल्म पहले दिन विदेशों में यानी कि ओवरसीज मार्केट में लगभग 2 करोड़ 60 लाख रूपये कमा रही है.
इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 11 करोड़ 58 लाख का हो रहा है. जी हां ये फिल्म पहले दिन दुनिया भर में लगभग 1.5 करोड़ रूपये की ओपनिंग ले रही है. अब देखते हैं ये फिल्म ऑडियंस को कितना पसंद आती है और कल सैटरडे और परसों संडे इस फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल देखने को मिलता है या नहीं.
लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि फिल्म को हिट होने के लिए दुनिया भर में 120 करोड़ रूपये के आसपास का लाइफटाइम कलेक्शन करना होगा. तो आपको क्या लगता है दे दे प्यार दे 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




