Akhanda 2 Box Office Collection Day 1 | अखंडा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Friday, December 12, 2025 4:27 PM

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1
Google News
Follow Us

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: आज हम बात करने वाले हैं आज रिलीज हुई अखंडा 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो एक्शन ड्रामा फिल्म अखंडा 2 तांडवम, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है बोयापति श्रीनू ने. फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं तेलुगु सिनेमा के वन ऑफ द बिगेस्ट सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्णन सर.

इनके अलावा फिल्म में है आदि समुक्ता मेनन और साथ में हर्षाली मल्होत्रा. अब जैसे कि आप सबको पता है कि अखंडा 2 तांडवम पिछले हफ्ते यानी कि 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. लेकिन रिलीज होने के कुछ घंटे पहले इस फिल्म के रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था, लेकिन फाइनली आज ये फिल्म दुनिया भर में आ चुकी है और फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है.

हालांकि इस फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को हिंदी में भी अच्छा खासा प्रमोट किया था और उन्हें उम्मीद थी कि ये फिल्म हिंदी वर्जन में भी एक तगड़ी कमाई करेगी. लेकिन आपको बता दें कि आज बॉलीवुड की तरफ से भी एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई है कपिल शर्मा की. साथ ही साथ पिछले हफ्ते से धुरंधर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा कर बैठी है.

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1
Akhanda 2 Box Office Collection Day 1

जिसके चलते अखंडा 2 को हिंदी मार्केट में कोई खास स्क्रीन्स नहीं मिल पाई और यही वजह है कि यह फिल्म हिंदी में तो कोई बड़ा कलेक्शन नहीं कर रही है. लेकिन आपको बता दूं कि यह मूवी तेलुगु वर्जन में फर्स्ट डे पर बॉक्स ऑफिस को फाड़ चुकी है. जी हां अगर बात करें अंडा 2 के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

उससे पहले आपको बता देते हैं इस फिल्म का बजट, स्क्रीन काउंट और रिकवरी. आपको बता दें अखंडा 2 तांडवम को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा पांचों भाषाओं में दुनिया भर के अंदर 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है. अब इस फिल्म का टोटल बजट 200 करोड़ रूपये का है. लेकिन इस फिल्म के मेकर्स इस मूवी को रिलीज़ करने से पहले ही 150 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की रिकवरी ऑलरेडी कर चुके थे.

जी हां आपको बता दें कि अखंडा 2 के पांचों भाषाओं के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ में बिके हैं. वहीं इस फिल्म के सेटेलाइट राइट्स भी 60 करोड़ में बिके हैं. साथ ही साथ फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी 10 करोड़ में बिक चुके थे. यानी कि यहां पर अखंडा 2 ने रिलीज होने के पहले ही डिजिटल, सेटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर 155 करोड़ की रिकवरी कर ली थी.

Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर भी रिलीज होते ही फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत की है. जी हां आपको बता दें कि अखंडा 2 को रिलीज होते ही पहले दिन तेलुगु स्टेट्स यानी कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शानदार रिस्पांस देखने को मिला. वहीं ये फिल्म कर्नाटका में भी बढ़िया ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत कर पाई है.

लेकिन तमिलनाडु, केरला और साथ ही साथ नॉर्थ इंडिया में फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिली और वहां पर फिल्म का रिस्पांस उतना बेहतर भी नहीं है. साथ ही साथ आपको बता दें कि इस फिल्म के आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी तेलुगु वर्जन में पूरी तरह से बवाल हो चुकी है.

तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक अखंडा 2 अपने पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन 26 करोड़ 50 लाख रूपये का कर रही है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 31 करोड़ 72 लाख का हो रहा है. बताना चाहूंगी फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी शानदार शुरुआत मिली है और ये फिल्म पहले दिन ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 8 करोड़ 50 लाख की रेंज में करती हुई दिख रही है.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 8

यानी कि यहां पर अखंडा 2 का जो फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वह 40 करोड़ 22 लाख रूपये का हो रहा है, तो फिल्म का बजट 200 करोड़ रूपये का है और फिल्म पहले दिन दुनिया भर में 40 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर रही है जो कि एक तरह से बढ़िया शुरुआत है.

अब देखते हैं कितने लोगों को फिल्म अच्छी लगती है और क्या आने वाले दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल आता है या नहीं. वैसे अगर आपने ये फिल्म देख ली हैं तो आपको फिल्म कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment