Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Movie Review: आज हम बात करेंगे साल 2025 की सबसे मजेदार फैमिली एंटरटेनर फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 के बारे में, जी हां ये वही फिल्म है जिसका नाम सुनकर ही हंसी निकल जाती है और यह फिल्म देखकर तो पेट पकड़ कर हंसना तय है.
इस बार भी कहानी है प्यार, कंफ्यूजन और कॉमेडी की, लेकिन ट्विस्ट ये है कि फिल्म का दिल, इसका इमोशनल कोर पहले से भी ज्यादा मजबूत है. ये फिल्म ना सिर्फ हंसाती है बल्कि आखिर में दिल को भी छू जाती है.
कपिल शर्मा इस फिल्म में अपने बेस्ट कॉमिक फॉर्म में है. उनके डायलॉग्स ने सिनेमाघरों में सिटी बजवा दी और उनके और मनजोत सिंह के बीच की दोस्ती यानी कि रोमांस इतना नेचुरल लगा है कि आप इनके सीन देखकर पेट पकड़ पकड़ कर हंसने वाले हो. फिल्म का म्यूजिक भी शानदार है.
हनी सिंह का गाना फुर तो सिनेमाघरों में आते ही पूरा माहौल थिरकने लगता है. विजुअल और बीट्स दोनों कमाल की है और बड़ी स्क्रीन पर इन्हें देखकर और भी मजा आता है. सपोर्टिंग कास्ट की बात करें तो अखिलेंद्र मिश्रा और विपिन शर्मा ने फिर से अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से स्क्रीन पर जान डाल दी है.

अखिलेंद्र मिश्रा जो कपिल शर्मा के पिता बने हैं. हंसी का फुल डोज़ लेकर आए हैं. जेमी लीवर इस फिल्म की सरप्राइज़ पैकेज है. उनकी टाइमिंग भी कमाल की है. सुशांत सिंह पुलिस ऑफिसर के रूप में दमदार लगे हैं. जबकि असरानी जी अपने सिग्नेचर कॉमिक टाइमिंग से हंसी के पंच देते रहे. आरव जैन नाम के छोटे बच्चे ने भी अपने नेचुरल एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है.
सुप्रिया शुक्ला और स्मिता जयकर ने भी अपने किरदारों को गरिमा और ईमानदारी से निभाया है. डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी ने बहुत ही शार्प और विटी डायरेक्शन किया है. उनके डायलॉग राइटिंग और स्क्रीन प्ले दोनों ही इतने क्रिस्प और फ्रेश है कि कहीं भी फिल्म स्लो नहीं लगती. फिल्म शुरू होती है एंड तक आप हंस-हंस के पागल हो जाओगे और बहुत सारे सींस तो आपको लाइफटाइम याद रहने वाले हैं.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 8
जी हां इस फिल्म में कॉमेडी इतनी ज्यादा है कि फिल्म शुरू होते ही आप ज्यादा से ज्यादा हंसने वाले हो. फर्स्ट हाफ में भी मजे आते हैं. इंटरवल के बाद तो फिल्म और भी ज्यादा फनी हो जाती है. कुल मिलाकर किस-किस को प्यार करूं 2 एक साफ-सुथरी फनी और फील गुड फैमिली फिल्म है. अगर आप भी हंसी, इमोशनल और फैमिली मस्ती का परफेक्ट कॉम्बो ढूंढ रहे हैं, तो यह फिल्म 2025 का परफेक्ट एंड है.
मेरी तरफ से इस फिल्म को मैं दूंगी फोर आउट ऑफ फाइव स्टार, और इतना ही कहूंगी कि फुल एंटरटेनमेंट चाहिए तो किस-किस को प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में जाकर देखिए. फिल्म की कहानी तो अच्छी है. फिल्म में कॉमेडी दमदार है. साथ ही साथ इसका सोशल मैसेज भी आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, और ऊपर से कपिल शर्मा और बाकी के सपोर्टिंग कास्ट का परफॉर्मेंस पूरी तरह से लाजवाब है.
Read Also: Kis Kis Ko Pyaar Karu 2 Box Office Collection Day 1
तो जाओ अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को बड़े पर्दे पर एंजॉय करो. जितने के आप टिकट लोगे उससे दुगना एंटरटेनमेंट इस फिल्म में आपको मिलने वाला है. बाकी अगर आप देखकर आ चुके हो किस-किस को प्यार करूं 2 तो ये धमाकेदार फिल्म आपको कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




