Dhurandhar Box Office Collection Day 16: धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया और अब ये फिल्म 1000 करोड़ कमाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि कमाल की बात तो यह है कि इस वक्त धुरंधर फिल्म का सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता चल रहा है और तीसरे हफ्ते में इसके सामने अवतार 3 जैसी एक बड़ी फिल्म भी रिलीज हो चुकी है.
अवतार 3 के रिलीज होने की वजह से धुरंधर की स्क्रीन्स को तो कम कर दिया गया है लेकिन धुरंधर फिल्म के जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो अभी भी तेज रफ्तार से बढ़ते जा रहे हैं. धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर को जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करना शुरू कर दिया था.
हालांकि पहले हफ्ते के अंदर ही फिल्म के जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है दुनिया भर में काफी खतरनाक हो चुके थे. लेकिन दूसरा हफ्ता जैसे ही इस फिल्म का शुरू हुआ दूसरे हफ्ते में फिल्म ने जितनी कमाई की इतनी कमाई आज तक इंडियन सिनेमा के इतिहास में कोई भी फिल्म कभी नहीं कर पाई थी.
जी हाँ आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल. आपको बताना चाहूंगी यहां पर धुरंधर फिल्म का सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता चल रहा है, और ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसी चल रही है जैसे इस फिल्म का पहला हफ्ता हो.

जी हां धुरंधर फिल्म के तीसरे हफ्ते के कलेक्शन इतने लाजवाब आये, जितनी अच्छी कमाई तो इस साल बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में अपने पहले हफ्ते में भी नहीं कर पाई थी. जिससे एक बात तो क्लियर हो जाती है कि आने वाले दो-तीन हफ्तों तक इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई भी नहीं हिला पाएगा. वैसे भी अगले हफ्ते बॉलीवुड की तरफ से कोई बहुत बड़ी फिल्में नहीं आएंगी.
तो हो सकता है कि इस फिल्म के जो तीसरे हफ्ते के बाद चौथे हफ्ते के कलेक्शन हो और भी ज्यादा बेहतर रहे. लेकिन इस वक्त अगर बात की जाए धुरंधर फिल्म के अब तक के यानी कि 16 दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में. आपको बता दूं रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने पहले हफ्ते के अंदर यानी कि शुरुआती 7 दिनों में 218 करोड़ रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.
वहीं इस फिल्म ने सेकंड वीक में तो और भी ज्यादा कमाई की. जी हां इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 261 करोड़ 50 लाख रूपये इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. अब आपको बता दें कि दूसरे हफ्ते में धुरंधर फिल्म ने जो कमाई की है इतना कलेक्शन आज तक कोई भी फिल्म कभी नहीं कर पाई, क्योंकि इस वक्त इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई दूसरे हफ्ते में पुष्पा 2 ने की थी जो कि लगभग 200 करोड़ रूपये की थी.
उसके बाद सबसे ज्यादा कमाई की थी एनिमल ने लगभग 140 करोड़ रूपये, और जवान ने 137 करोड़ रूपये के आसपास की कमाई करी थी. तो यहां पर धुरंधर फिल्म के सेकंड वीक के कलेक्शन एनिमल पुष्पा 2 और जवान से भी काफी ज्यादा रहे. वैसे आपको बता दें धुरंधर फिल्म का शुरुआती दो हफ्तों में यानी कि 14 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 479 करोड़ 50 लाख रूपये का हो चुका था.
Read Also: Akhanda 2 Box Office Collection Day 7
लेकिन इस फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धमाका किया. जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म ने अपने तीसरे शुक्रवार यानी कि 15वें दिन भी 23 करोड़ 64 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए. जितना हमने सोचा था उससे भी थोड़ी ज्यादा कमाई. लेकिन बात की जाए आज की तो धुरंधर फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले काफी ज्यादा है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में भी अच्छा खासा ग्रोथ देखने को मिल चुका है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने तीसरे शनिवार यानी कि 16वें दिन लगभग 32 करोड़ 75 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है. इसी के साथ धुरंधर फिल्म का अब तक का जो ऑल इंडिया नेट कलेक्शन है वो 535 करोड़ 90 लाख रूपये का हो रहा है.
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 641 करोड़ 72 लाख रूपये हुआ है. बताना चाहूंगी फिल्म की कमाई विदेशों में अभी भी दिन पे दिन शानदार होती जा रही है और इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 163 करोड़ 28 लाख रूपये कमा लिए हैं. इसी के साथ धुरंधर फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड कलेक्शन है वह 805 करोड़ का हो चुका है.
जी हां धुरंधर फिल्म दुनिया भर में 800 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ 16 दिनों में पार कर चुकी है. अब कल है संडे और कल इस फिल्म के कलेक्शन में पक्का एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा और सब कुछ सही रहा तो शायद ये फिल्म अपने तीसरे संडे तक दुनिया भर में 850 करोड़ रूपये का आंकड़ा भी पार कर चुकी होगी.
Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 1
उसके बाद आने वाले कुछ दिनों में इस फिल्म की कमाई 1000 करोड़ रूपये तक आसानी से हो जाएगी. लेकिन देखना ये है कि 1000 करोड़ के बाद धुरंधर फिल्म के जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है और कितने आगे जाते हैं.
क्या ये फिल्म 1100, 1200 करोड़ पे रुकेगी या फिर उससे भी ज्यादा कमाई करेगी. आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




