Avatar 3 Box Office Collection Day 1: फाइनली अवतार 3 फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है और ये फिल्म अपने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन का रही है तो आज हम बात करेंगे अवतार 3 के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो जेम्स कैमरन के डायरेक्शन में एक्शन एडवेंचर फेंटसी साई-फाई फिल्म अवतार फायर एंड एस बनी है.
आप सबको पता है कि अवतार सीरीज की जो फैन फॉलोइंग है वो इंडियन मार्केट में तगड़ी है. जब इस फिल्म का पार्ट वन आया था वही इंडिया में एक पूरी तरह से ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित रहा था. उसके बाद अभी दो-ती साल पहले इस फिल्म का पार्ट टू आया था, जिसने भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी.
लेकिन सबको लगा था कि अवतार 3 भी जब रिलीज होगी तो इंडियन बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से फाड़ के रख देगी और जैसा सबने सोचा था बिल्कुल वैसा ही हुआ. जी हां आपको बता दें कि यहां पर अवतार फायर एंड एस को रिलीज होते ही पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग मिल चुकी है.

सबसे पहले आपको बता देते हैं कि इस फिल्म को इंडिया में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा, इंग्लिश टोटल छह भाषाओं में लगभग 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है. और कमाल की बात तो ये है कि फिल्म को सबसे बेहतर रिस्पांस इंग्लिश वर्जन में मिल रहा है. उसके बाद हिंदी वर्जन में भी फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है.
साथ ही साथ साउथ लैंग्वेज में भी फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन काफी शानदार है. लेकिन आपको बता दें कि जितनी बड़ी ओपनिंग अवतार 2 को मिली थी, उतनी बड़ी ओपनिंग यहां पर अवतार 3 नहीं ले पा रही है. उसके पीछे का रीजन है कि ऑलरेडी इंडिया में धुरंधर फिल्म ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर कब्जा जमा कर बैठी है.
लेकिन ऐसा नहीं कि अवतार 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई छोटी-मोटी कमाई की. फिल्म का जो फर्स्ट डे कलेक्शन है इंडिया में ऑलरेडी काफी शानदार हो रहा है. जी हां अगर बात करें अवतार फायर एंड एस के फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो सबसे पहले आपको बता देते हैं इस फिल्म के इंडियन कलेक्शन फिर जानेंगे वर्ल्ड वाइड कमाई के बारे में.
Read Also: Akhanda 2 Box Office Collection Day 7
अवतार 3 अपने पहले दिन इंग्लिश वर्जन में 14 करोड़ 50 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है. वहीं हिंदी वर्जन में 6 करोड़ 50 लाख रूपये कमा रही है. साथ ही साथ ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा यानी कि साउथ लैंग्वेजेस में 5 करोड़ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा रही है. इसी के साथ अवतार 3 का जो फर्स्ट डे इंडिया नेट कलेक्शन है वह लगभग 26 करोड़ रूपये का हो रहा है.
इसी के साथ फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 31 करोड़ रूपये का बनता है. अब अगर बात करें इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो आपको बता दें कि हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी वेबसाइट्स के मुताबिक यहां पर अवतार 3 अपने पहले दिन वर्ल्ड वाइड मार्केट में 125 मिलियन कमा रही है जो कि इंडियन करेंसी के हिसाब से 1131 करोड़ रूपये होते हैं.
Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 12
जी हां फिल्म का फर्स्ट डे वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1100 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का हो रहा है और अभी तो सैटरडे और संडे बाकी है. उम्मीद लगाई जा रही है कि जितना इस फिल्म का बजट है उससे ज्यादा कलेक्शन तो इस फिल्म के पहले वीकेंड में ही हो जाएंगे.
हालांकि देखना यह है कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धुरंधर के सामने कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है या नहीं. वैसे आप इस को देखने के लिये कितने एक्साइटेड हैं हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




