Dhurandhar Box Office Collection Day 18 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18 दिन का कितना

By: ujalaresult

On: Monday, December 22, 2025 10:25 AM

Dhurandhar Box Office Collection Day 18
Google News
Follow Us

Dhurandhar Box Office Collection Day 18: फाइनली धुरंधर फिल्म ने 2025 में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. जी हां आपको बता दें कि इस साल की जो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में थी कांतारा चैप्टर वन, छावा, सैयारा और पैन इंडिया फिल्म कुली इन सबके कलेक्शन को यहां पर धुरंधर फिल्म ने पीछे छोड़ दिया, और यह फिल्म 2025 में अब तक सबसे ज्यादा कमाई कर चुकी है.

हालांकि यह तो अभी शुरुआत है उम्मीद की जा रही है कि धुरंधर फिल्म अगले 1 महीने तक इसी तरह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमेई करेगी और आने वाले समय में इस फिल्म के नाम इतने सारे रिकॉर्ड हो जाएंगे जो कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा.

जहां एक तरफ दिन रात बहुत सारे लोग धुरंधर फिल्म की नेगेटिविटी करते जा रहे हैं और उन्हें लगता है कि उनके कहने से शायद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ना बंद कर देगी लेकिन ऐसा नहीं धुरंधर फिल्म को पब्लिक की तरफ से भरपूर प्यार मिल रहा है और ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास लिखती जा रही है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन. अब आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म के रिलीज होने के पहले बहुत सारे लोग कह रहे थे कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप रहेगी.

Dhurandhar Box Office Collection Day 18
Dhurandhar Box Office Collection Day 18

लेकिन सबका कहना उल्टा पड़ गया और यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो गई. जी हां आपको बता दें कि इंडिया नेट कलेक्शन हो या फिर वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन यहां पर धुरंधर फिल्म ने 2025 में जितनी भी फिल्में रिलीज हुई थी फिर चाहे वो पैन इंडिया फिल्म हो या बॉलीवुड की मूवीज हो सबको पछाड़ते हुए नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है.

लेकिन जैसे कि मैंने आपको शुरू में कहा ये तो अभी शुरुआत है ये फिल्म आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर और भी कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. हालांकि इस वक्त अगर बात करें धुरंधर फिल्म के अब तक के टोटल कलेक्शन की, तो आपको बता दें कि रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती 16 दिनों के अंदर 538 करोड़ 90 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.

वहीं इस फिल्म ने अपने तीसरे रविवार यानी कि 17वें दिन भी 41 करोड़ 10 लाख इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए. हालांकि बात की जाए आज की तो आज मंडे है उसके बावजूद भी इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल के मुकाबले ज्यादा ड्रॉप नहीं हो पाई. जबकि आज से इस फिल्म के जो टिकट रेट्स थे वो थोड़े कम कर दिए गए हैं.

उसके बावजूद भी फिल्म को आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ में भी तगड़ी बुकिंग देखने को मिल चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 18वें दिन भी 20 करोड़ रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 18 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 600 करोड़ रूपये का हो रहा है.

Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 2

जी हां फाइनली ये फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. हालांकि ग्रॉस कलेक्शन के मामले में तो इस फिल्म ने 700 करोड़ का भी आंकड़ा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पार कर दिया. जी हां इस फिल्म का अब तक का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 718 करोड़ 50 लाख का हुआ है. अब ऐसा नहीं है कि ये फिल्म सिर्फ हिंदुस्तान में ही बढ़िया कमा रही है.

फिल्म के विदेशी कलेक्शन भी अभी तक तेज रफ्तार से आगे बढ़ते जा रहे हैं. जबकि हैरान करने वाली बात है कि विदेशों में इस साल की एक बड़ी फिल्म अवतार 3 रिलीज हो चुकी है, लेकिन अवतार 3 के सामने भी धुरंधर के विदेशी कलेक्शन तीसरे हफ्ते में बढ़िया हो रहे हैं, और इस फिल्म ने अभी तक विदेशों से यानी कि ओवरसीज मार्केट में 181 करोड़ 50 लाख कमा लिए हैं.

इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 18 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 900 करोड़ रूपये का हो रहा है. जी हां ये फिल्म अपने तीसरे सोमवार तक दुनिया भर में 900 करोड़ रूपये की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है, और इसी के साथ धुरंधर फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है.

Read Also: Akhanda 2 Box Office Collection Day 9

लेकिन अभी तो शुरुआत है आने वाले दिनों में ये फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार करेगी और सब कुछ सही रहा तो शायद यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी. वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितने करोड़ का हो पाएगा? हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment