De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5: सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 हिंदुस्तान में तो शानदार कमाई कर रही है. वहीं विदेशों में भी इस फिल्म के कलेक्शन दिन पे दिन पूरी तरह से लाजवाब होते जा रहे हैं. तो आज हम आपको बताएंगे दे दे प्यार दे 2 के पांच दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में टोटल कितने करोड़ की कमाई की.
रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अंशुल शर्मा ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है भूषण कुमार, अंकुर गर्ग और लव रंजन. इस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं सुपरस्टार अजय देवगन, आर माधवन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, मिजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता.
आपको बता दें 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनिया भर में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है और फिल्म ने रिलीज़ होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डिसेंट ओपनिंग ली लेकिन फिल्म को जो रिव्यूज थे वो पूरी तरह से पॉजिटिव मिले जिसके चलते इस फिल्म ने दूसरे और तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर और बड़ा जंप दिखाया और देखते हैं इस फिल्म ने पहले वीकेंड में काफी तगड़ी कमाई कर ली.

लेकिन सबकी नजरें गड़ी थी इस फिल्म के मंडे पर, क्योंकि आप सब जानते हैं कि मंडे से टिकट रेट्स कम हो जाते हैं. वर्किंग डेज शुरू हो जाते हैं. तो सबने यही सोचा था कि अगर यह फिल्म मंडे के दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ गई तो शायद यह फिल्म आने वाले समय में फ्लॉप हो सकती है, लेकिन खुशखबरी यह है कि इस फिल्म ने अपने वर्किंग डेज यानी मंडे भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया होल्ड बनाकर रखा.
और साबित कर दिया कि ये फिल्म इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं और आने वाले समय में भी इस फिल्म के कलेक्शन तेज रफ्तार से आगे बढ़ते जाएंगे. हालांकि इस वक्त दे दे प्यार दे 2 को सिनेमाघरों में हो चुके हैं 5 दिन और बात करें इस फिल्म के पांच दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में
तो सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने अपने पहले वीकेंड यानी कि शुक्रवार शनिवार रविवार शुरुआती तीन दिनों में 38 करोड़ 43 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था जो कि हम सबके प्रेडिक्शन और उम्मीद से भी काफी ज्यादा बेहतर रहा. हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी नीचे चली जाएगी लेकिन वैसा नहीं हुआ.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4
और इस फिल्म ने अपने पहले मंडे यानी कि चौथे दिन 4 करोड़ 85 लाख की शानदार कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की. हालांकि बात की जाए आज की, तो इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले काफी ज्यादा बेहतर है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी आज कल के मुकाबले काफी ऊपर जा चुकी है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दे दे प्यार दे 2 अपने पांचवें दिन लगभग 5 करोड़ 65 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है, और इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 5 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 48 करोड़ 93 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 58 करोड़ 47 लाख रूपये.
बता दें फिल्म ने विदेशों में भी बढ़िया कमाई की और इस फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 1 करोड़ 21 लाख रूपये का हो चुका है. इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती पांच दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 73 करोड़ 68 लाख रूपये हो रहा है. तो जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट 100 करोड़ रूपये है.
Read Also: De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3
और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ रूपये की कमाई करनी होगी, तो फिल्म अब तक तो 73 करोड़ रूपये से ज्यादा कमा चुकी है. अब सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म बहुत ही जल्द 120 करोड़ रूपये के आंकड़े को भी पार कर देगी और बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट का टैग हासिल कर लेगी.
वैसे आपको क्या लगता है सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कहां तक जाएगा? क्या यह फिल्म 100, 120 करोड़ पर रुकेगी या फिर 150 या 200 करोड़ रूपये कमाएगी? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




