Mark Box Office Collection Day 4: आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज हुई किच्चा सुदीप की मार्क के चार दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म मार्क एक कन्नडा फिल्म है. इसे कन्नडा के अलावा तमिल और तेलुगु में भी डब करके रिलीज किया है. आपको बताना चाहूंगी फिल्म को डायरेक्ट किया है विजय कार्तिकेय ने.
फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं कन्नडा सिनेमा के बिगेस्ट सुपरस्टार किच्चा सुदीप और उनके साथ में है नवीन चंद्रा, योगी बाबू. अब आपको बता दें कि यहां पर मार्क के सामने एक और कन्नडा फिल्म रिलीज हुई थी. जिसके चलते इस मूवी को जो स्क्रीन्स मिली थी, वो तो कम थी.
लेकिन यहां पर किच्चा सुदीप के स्टारडम की वजह से इस फिल्म ने कम स्क्रीन्स पर भी पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन किए. हालांकि दूसरे और तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई में ड्रॉप देखने को मिला था. लेकिन चौथे दिन फिर से इस फिल्म की कमाई में ग्रोथ आ चुकी है.

अब अगर बात करें मार्क फिल्म के अब तक के यानी कि चार दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि किच्चा सुदीप की फिल्म मार्क ने शुरुआती दो दिनों के अंदर 12 करोड़ 24 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन सभी भाषाओं से कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने अपने पहले सैटरडे यानी कि तीसरे दिन भी 3 करोड़ 58 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई की.
हालांकि बात करें आज की तो आज संडे होने की वजह से इस फिल्म को भी मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल के मुताबिक ज्यादा है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छा खासा ग्रोथ आ चुका था, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक मार्क फिल्म अपने चौथे दिन लगभग 4.5 करोड़ रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है.
Read Also: Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3
इसी के साथ मार्क मूवी का शुरुआती चार दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 20 करोड़ 32 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 24 करोड़ 18 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 26 करोड़ 3 लाख रूपये का हो चुका है.
तो फिल्म ने पहले वीकेंड में तो अच्छी खासी कमाई की. अब देखते हैं कल है मंडे तो कल से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का होल्ड बनाकर रखती है.वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये फॉलो करें.




