Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 4: आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की फिल्म तू मेरी मैं तेरा के चार दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो इस हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है समीर विध्वंस ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है करण जौहर.
इस मूवी के लीडिंग स्टार कास्ट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, जेके स्वरूप, नीना गुप्ता हमें देखने को मिल रहे हैं. अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कहीं ना कहीं धुरंधर का कंपटीशन मिल रहा है, जिसके चलते इस फिल्म को स्क्रीन पहले ही कम मिली थी और फिल्म के पर डे के शोज़ भी ज्यादा नहीं रहे थे.
जिसके चलते ही इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग तो डिसेंट ली थी, लेकिन सेकंड डे फिल्म के कलेक्शन में ड्रॉप आ गए. तीसरे दिन हल्कीफुल्की इसकी ग्रोथ आई लेकिन चौथे दिन संडे का फायदा इस फिल्म को भी मिल रहा है और आज इस फिल्म के जो कलेक्शन है वो कल के मुकाबले थोड़े ज्यादा हो रहे हैं.
हालांकि आपको बता दें कि इस फिल्म का टोटल बजट 90 करोड़ रूपये का है और इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब 4 दिन हो रहे हैं और बात करें इस फिल्म के चार दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने रिलीज होते ही शुरुआती दो दिनों में 14 करोड़ 50 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि तीसरे दिन भी 2 करोड़ 38 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई की. हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है, वो कल के मुकाबले थोड़ी सी ज्यादा है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बेहतर हो चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक यह फिल्म अपने चौथे दिन इंडिया नेट कलेक्शन 7 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का कर रही है. इसी के साथ इस फिल्म का शुरुआती 4 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 27 करोड़ 97 लाख का हो रहा है.
Read Also: Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3
तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 33 करोड़ 28 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी फिल्म ने विदेशों में कोई खास कमाई नहीं की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 4 करोड़ 63 लाख रूपये का ही अब तक हो पाया. इसी के साथ इस फिल्म का शुरुआती चार दिनों के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 37 करोड़ 91 लाख रूपये का हो रहा है, तो फिल्म का बजट 90 करोड़ रूपये है. उस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने पहले वीकेंड में काफी कम कलेक्शन किए हैं.
हालांकि देखते हैं कल से वर्किंग डे शुरू हो जाएंगे तो यह फिल्म कल से बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का होल्ड बनाकर रखती है. वैसे आपको क्या लगता है इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कितना होगा हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




