45Movie Box Office Collection Day 3: आज हम बात करेंगे इस हफ्ते रिलीज हुई एक्शन ड्रामा थ्रिलर फिल्म 45 के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो अर्जुन जनिया के डायरेक्शन में बने फिल्म 45मूवी जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में हमें देखने को मिल रहे हैं कन्नडा सिनेमा के तीन बड़े स्टार डॉ शिवा राजकुमार, उपेंद्र और राजवीर शेट्टी.
आपको बता दें कि इस फिल्म को कन्नडा के अलावा बाकी साउथ लैंग्वेज में भी रिलीज़ किया था और अगले हफ्ते ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज होने वाली है. हालांकि इस मूवी को जो रिव्यूज मिले थे वो एक तरह से पॉजिटिव रहे. उसके बावजूद भी फिल्म के कलेक्शन में अभी तक कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला.
लेकिन जितनी अच्छी ये फिल्म है उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबा चलेगी. हालांकि इस वक्त अगर बात करें 45 फिल्म के अब तक के यानी कि तीन दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.

45 फिल्म ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 5 करोड़ 52 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में लगभग 40% से 45% का ड्रॉप देखने को मिला और फिल्म ने दूसरे दिन 2 करोड़ 78 लाख इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए.
हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी में हल्कीफुल्की सी ग्रोथ आ चुकी है और अभी तक की रिपोर्ट के हिसाब से ये फिल्म तीसरे दिन 2 करोड़ 90 लाख रूपये इंडिया में कमा रही है. इसी के साथ 45 फिल्म का शुरुआती तीन दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 11 करोड़ 20 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 13 करोड़ 41 लाख रूपये हुआ है.
Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 9
बता दें फिल्म का तीन दिनों का जो वर्ल्ड वाइड कलेक्शन है वो 14 करोड़ 92 लाख का हो रहा है, तो फिल्म की कमाई अब तक तो ठीक-ठाक है. देखते हैं आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन कितने ऊपर या नीचे जाते हैं वैसे ये फिल्म आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




