Dhurandhar Box Office Collection Day 24: धुरंधर फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ कमाई ने साबित कर दिया कि एक बार अगर हिंदुस्तान की जनता किसी फिल्म को दिल से पसंद कर ले तो वो फिल्म फिर बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कमाई करेगी जो कि कोई पहले से सोच भी नहीं सकता था.
जी हां आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म को सिनेमाघरों में चौथा हफ्ता चल रहा है और ये फिल्म चौथे हफ्ते में भी धमाकेदार कमाई करती जा रही है, तो आपको बता दें कि इस फिल्म के इंडिया की कमाई हो या फिर वर्ल्ड वाइड मार्केट के कलेक्शन हो हर जगह ये फिल्म दिन पे दिन ऐतिहासिक कलेक्शन करती जा रही है और इस फिल्म के जो कलेक्शन है ना वो थमने का नाम ही नहीं ले रही.
बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में पहले हफ्ते में या दूसरे हफ्ते में पूरी तरह से दम तोड़ जाती है, लेकिन यहां पर धुरंधर फिल्म को सिनेमाघरों में चौथा हफ्ता चल रहा है और ये फिल्म चौथे हफ्ते में भी इस हफ्ते नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कमाई करती जा रही है.
जी हां आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और सोमिया टंडन हमें देखने को मिल रहे हैं. इस फिल्म का बजट तो 280 करोड़ रूपये का है जिसमें पार्ट टू भी इंक्लूडेड है.

लेकिन आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म के जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है ना वो इतने ज्यादा हो चुके हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऑलरेडी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग हासिल कर लिया है. जी हां अगर बात करें धुरंधर फिल्म के अब तक के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें इस फिल्म ने शुरुआती 22 दिनों के अंदर 685 करोड़ 50 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.
वहीं इस फिल्म ने अपने चौथे शनिवार भी एक धमाकेदार कलेक्शन करके हैरान किया. जी हां इस फिल्म के जो 23वें दिन की कमाई है वह 21 करोड़ 70 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रही. लेकिन बात की जाए आज की तो आज संडे है जिसकी वजह से इस फिल्म को मॉर्निंग वाले शोज़ में जो ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल के मुकाबले अच्छी खासी बढ़ चुकी है.
Read Also: Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 4
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में भी एक सॉलिड ग्रोथ आ चुका था, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 24वें दिन लगभग 25 करोड़ रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 24 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 732 करोड़ 20 लाख रूपये का हो चुका है.
वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 863 करोड़ 95 लाख रूपये हुआ है. जी हां ये फिल्म इंडिया क्रॉस कलेक्शन के मामले में 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब ऐसा नहीं है कि इस फिल्म के कलेक्शन सिर्फ इंडिया में ही सॉलिड है. ये फिल्म विदेशों में भी अभी तक शानदार कमाई करती जा रही है.
क्योंकि आपको बताना चाहूंगी कि अभी तक धुरंधर फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 236 करोड़ 5 लाख रूपये की शानदार कमाई कर ली है. इसी के साथ धुरंधर फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वह 1100 करोड़ रूपये का हो रहा है. जी हां शुरुआती 24 दिनों में यह फिल्म दुनिया भर में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है.
Read Also: Mark Box Office Collection Day 4
हालांकि अब देखना ये है कि 1100 करोड़ के आगे इस फिल्म की जो कमाई है वो कहां पे जाकर रुकती है? क्या ये फिल्म 1200-1300 करोड़ पे रुकेगी या फिर उससे भी कहीं ज्यादा कलेक्शन करेगी. आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना होगा? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




