XAT Exam Details in Hindi: XAT (जेवियर एप्टिट्यूड टेस्ट) भारत के मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन XLRI जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट जमशेदपुर द्वारा किया जाता है, इस बहुत से छात्र ऐसे हैं जिन्हें एक सेंटी एग्जाम के बारे में पूरी जानकारी नहीं है.
आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको XAT एग्जाम क्या है? योग्यता, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस, परीक्षा के लिए आवेदन, परीक्षा शुल्क और अन्य सभी डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताएंगे अगर आप भी एक्सएटी परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें.
XAT Exam Introduction in Hindi (एमएटी परीक्षा क्या है?)
XAT (जेवियर एप्टिट्यूड टेस्ट) एक राष्ट्रीय स्तर की एमबीए प्रवेश परीक्षा है, जो XLRI जमशेदपुर द्वारा करवाई जाती है ये परीक्षा जनवरी महीने में आयोजित होती है, और इसमें मौखिक क्षमता, मात्रात्मक योग्यता, निर्णय लेने की क्षमता और सामान्य ज्ञान जैसे खंड शामिल होते हैं. ये परीक्षा भारत के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों एमबीए/ पीजीडीएम कोर्स में एडमिशन के लिए स्कोर स्वीकार करती है, लेकिन IIM या IIT में एक्सएटी स्कोर स्वीकार नहीं किए जाते हैं.

XAT का फुल फॉर्म
XAT का फुल फॉर्म Xavier Aptitude Test होता है.
Importance of XAT Exam (एक्सएटी परीक्षा का महत्व)
XAT परीक्षा MBA/PGDM के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है, जो एक्सआईएम, एक्सएलआरआई और आईएमटी जैसे टॉप कॉलेजों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करती है. ये परीक्षा न सिर्फ उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता बल्कि उनके निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान और समग्र व्यक्तित्व का भी मूल्यांकन करती है.
Eligibility for XAT Exam in Hindi (एक्सएटी परीक्षा की योग्यता)
XAT परीक्षा में बैठने के लिए, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 3 वर्ष की स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी आवश्यक है. इसके अलावा स्नातक की पढ़ाई कर रहे अंतिम वर्ष के छात्र भी इस परीक्षा में बैठ सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम न्यूनतम 3 साल के स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता.
न्यूनतम प्रतिशत (%)
- स्नातक स्तर पर न्यूनतम प्रतिशत की कोई आवश्यकता नहीं है.
Nationality Criteria (राष्ट्रीयता मानदंड)
- भारतीय नागरिक XAT परीक्षा के लिए योग्य है.
- NRI और विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं.
- NRI/ विदेशी उम्मीदवार XAT की बजाय वैध GMAT/GRE स्कोर के आधार पर आवेदन के पात्र हैं.
XAT Exam Pattern and Structure (परीक्षा पैटर्न और संरचना)
XAT परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है इस परीक्षा में कुल चार खंड होते हैं निर्णय लेने की क्षमता, मौखिक और तार्किक क्षमता, मात्रात्मक क्षमता और डेटा व्याख्या, सामान्य ज्ञान यह परीक्षा कुल 180 मिनट की होती है सामान्य ज्ञान अनुभाग के अंकों को मुख्य एक्सएटी स्कोर में नहीं जोड़ा जाता है हालांकि यह प्रवेश परीक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है
Mode of Exam (परीक्षा का माध्यम)
ऑनलाइन (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट – CBT)
Sections in Exam (परीक्षा के खंड)
भाग 1: योग्यता परीक्षा (170 मिनट)
- निर्णय लेने की क्षमता (Decision Making – DM)
- मौखिक और तार्किक क्षमता (Verbal and Logical Ability – VA & LR)
- मात्रात्मक क्षमता और डेटा व्याख्या (Quantitative Ability and Data Interpretation – QA & DI)
भाग 2: सामान्य ज्ञान (10 मिनट) सामान्य ज्ञान (General Knowledge – GK)
XAT Exam Application Process (आवेदन प्रक्रिया)
XAT परीक्षा में आवेदन के लिए, सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर पंजीकरण करना है अपनी ईमेल आइडी सत्यापित करनी है, और एक पासवर्ड बनाना है उसके बाद आवेदन पत्र में व्यक्तिगत विवरण भरना है, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना है पंजीकरण करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है.
How to Apply Online (ऑनलाइन आवेदन कैसे करें)
- सबसे पहले XAT की आधिकारिक वेबसाइट http://xatonline.in/ पर जाएँ.
- अब “रजिस्टर” टैब पर क्लिक करें और अपना नाम, ईमेल आईडी, पासवर्ड और फोन नंबर जैसी सभी डिटेल्स भरें.
- अपनी ईमेल आईडी पर प्राप्त लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करके वेरिफिकेशन करें..
- अपने XAT खाते में लॉगिन करें और अपने पसंदीदा परीक्षा शहर का चुनाव करें, अपनी राष्ट्रीयता और कार्यक्रम चुनें, और सभी आवश्यक विवरण भरें, जिसमें कार्य, अनुभव और कार्यक्रम वरीयताएँ शामिल हैं.
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और आप आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड जैसे वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र का उपयोग करें.
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें. सभी विवरणों की दोबारा जाँच करें, घोषणापत्र सत्यापित करें और अपना आवेदन जमा करें.
- आवेदन डाउनलोड करें:भी चरणों को पूरा करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें, और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
Documents Required (आवश्यक दस्तावेज़)
XAT परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेजों में शैक्षणिक मार्कशीट (कक्षा 10, 12 और स्नातक) हालिया पासपोर्ट सहित रंगीन फोटो, स्कैन किए हुए हस्ताक्षर और एक वैध सरकारी पहचान प्रमाण पत्र शामिल हैं. पंजीकरण के लिए उम्मीदवार को एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की भी आवश्यकता होगी.
XAT Syllabus in Hindi (एक्सएटी परीक्षा का सिलेबस)
XAT (एक्सएटी) परीक्षा के सिलेबस में कुल 4 खंड होते हैं: (1) मौखिक और तार्किक क्षमता, जिसमें व्याकरण, पठन बोध, शब्दावली, तार्किक तर्क से सम्बन्धित प्रश्न आते हैं, (2) निर्णय लेने की क्षमता (Decision Making), इसके पेपर में नैतिक दुविधाओं और व्यावसायिक परिदृश्यों पर आधारित प्रश्न आते हैं, (3) मात्रात्मक योग्यता और डेटा व्याख्या (Quantitative Aptitude and Data Interpretation), जिसमें अंकगणित, ज्यामिति, बीजगणित और डेटा विश्लेषण से सम्बन्धित प्रश्न आते हैं, और (4) सामान्य ज्ञान (General Knowledge), जिसमें करेंट अफेयर्स और स्थैतिक जीके (स्टेटिक जीके) दोनों से प्रश्न होते हैं.
Verbal and Logical Ability (मौखिक और तार्किक क्षमता)
- पठन बोध (कविता सहित), शब्दावली, सादृश्य, पैराजम्बल, व्याकरण, आलोचनात्मक तर्क, रिक्त स्थान भरना आदि से सम्बन्धित प्रश्न आते हैं.
Quantitative Aptitude and Data Interpretation (मात्रात्मक योग्यता और डेटा व्याख्या)
- अंकगणित, ज्यामिति, क्षेत्रमिति, प्रतिशत, करणी और सूचकांक, बीजगणित, क्षेत्रमिति, बार आरेख, पाई चार्ट, तालिकाएं, डेटा व्याख्या, आदि से सम्बन्धित प्रश्न आते हैं.
Decision Making (निर्णय लेने की क्षमता)
- डेटा व्यवस्था, कंडीशनिंग, समूहीकरण, जटिल व्यवस्था, केसलेट, धारणाएं, आधार, निष्कर्ष, आदि पर आधारित प्रश्न होते हैं.
(General Knowledge) (सामान्य ज्ञान)
- समसामयिकी एवं स्थैतिक सामान्य ज्ञान (विज्ञान, अर्थव्यवस्था, व्यापार, राजनीति, स्थैतिक सामान्य ज्ञान, खेल, पुरस्कार एवं सम्मान, विश्व, सरकार, भारत का संविधान, आदि से सम्बन्धित प्रश्न आते हैं.
XAT Exam Fees and Charges (परीक्षा शुल्क और खर्चे)
XAT 2026 परीक्षा शुल्क इस प्रकार है: सामान्य उम्मीदवारों के लिए 2,200 रूपये है. यदि आप XLRI प्रोग्राम के लिए भी आवेदन कर रहे हैं, तो प्रत्येक प्रोग्राम के लिए 200 रूपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा. GMAT/GRE के माध्यम से आवेदन करने वाले भारतीय उम्मीदवारों को 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एनआरआई/विदेशी उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा.
XAT 2026 परीक्षा डिटेल्स
- XAT के लिए सामान्य शुल्क: 2,200 रूपये
- XLRI प्रोग्रामों के लिए अतिरिक्त शुल्क: 200 रूपये (प्रति कार्यक्रम)
- GMAT/GRE के माध्यम से आवेदन करने वाले भारतीय उम्मीदवार: 2,500 रूपये
- GMAT के माध्यम से आवेदन करने वाले NRI/विदेशी उम्मीदवार: 5,000 रूपये
Top Colleges through XAT Exam (एक्सएटी से एडमिशन लेने वाले शीर्ष कॉलेज)
- XLRI जमशेदपुर
- MICA अहमदाबाद
- XIM भुवनेश्वर
- TAPMI मणिपाल
- BIMTECH ग्रेटर नोएडा
- IMI दिल्ली
- IMT गाजियाबाद
- GIM गोवा
- Great Lakes Institute of Management, चेन्नई
- Taxila Business School
Read Also: BPSC Exam Details in Hindi – बीपीएससी परीक्षा क्या है? योग्यता, सिलेबस, पैटर्न, करियर विकल्प
Career Options after XAT Exam (एक्सएटी परीक्षा के बाद करियर विकल्प)
XAT परीक्षा के बाद, उम्मीदवार मानव संसाधन, फाइनेन्स, मार्केटिंग में एमबीए के अलावा अन्य कई विशेषज्ञताओं में भी अपना करियर बना सकते हैं. मानव संसाधन प्रबंधक, ऑपरेशन मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजर जैसे पद शामिल होते हैं.
MBA in HR (एमबीए इन एचआर)
मानव संसाधन प्रबंधक, एचआर सामान्यज्ञ, कर्मचारी संबंध प्रबंधक, प्रशिक्षण और विकास निदेशक, और भर्ती प्रबंधक के पद शामिल है.
MBA in Finance (एमबीए इन फाइनेंस)
वित्तीय विश्लेषक, निवेश बैंकिंग एसोसिएट, जोखिम प्रबंधक, कैश मैनेजर, और वित्तीय प्रबंधक
MBA in Marketing (एमबीए इन मार्केटिंग)
मार्केटिंग मैनेजर, ब्रांड मैनेजर, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट, और डिजिटल मार्केटिंग हेड
Other Specializations (अन्य विशेषज्ञता क्षेत्र)
ऑपरेशन्स मैनेजमेंट, बिज़नेस एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, आईटी और डिजिटल तथा रिटेल और ई-कॉमर्स में विभिन्न पद शामिल हैं आप स्टोर मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग, बिज़नेस डेवलपमेंट, आईटी कंसल्टिंग जैसे काम कर सकते हैं.
Salary after MBA through XAT (एक्सएटी से एमबीए के बाद सैलरी)
XAT परीक्षा पास करने के बाद, एमबीए कोर्स करने वाले छात्रों का शुरुआती वेतन आमतौर पर, 7 लाख रुपए से लेकर 12 लाख रुपये प्रति साल तक होता है, और अनुभव के बाद ये वेतन 20 लाख रुपए से लेकर 30 लाख रुपए प्रति साल या उससे अधिक का भी हो सकता है. वेतन आपके द्वारा चले गए कॉलेज की प्रतिष्ठा, विशेषज्ञता और आपकी भूमिका पर निर्भर करता है.
- शुरुआती वेतन: 7 लाख रुपए से लेकर 12 लाख रुपये प्रति साल.
- अनुभव के बाद वेतन: लाख रुपए से लेकर 30 लाख रुपए प्रति साल या उससे अधिक.
Benefits of XAT Exam (एक्सएटी परीक्षा के फायदे)
XAT परीक्षा देने के कई फायदे होते हैं, जिसमे 250 से ज्यादा शीर्ष बी स्कूलों में प्रवेश करने का मौका, कम प्रतिस्पर्धा, प्रवेश के लिए अद्वितीय परीक्षण शामिल होता है ये परीक्षा XLRI जैसे टॉप कॉलेज में एडमिशन की के लिए मार्ग प्रशस्त करती है.
XAT परीक्षा के फायदे विस्तार से-
- शीर्ष बी-कॉलेज में एडमिशन: एक्सएटी स्कोर के आधार पर भारत भर के 250 से अधिक टॉप प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश मिल जाता है, जिसमें XLRI जैसे कॉलेज शामिल होते हैं.
- निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन: इस परीक्षा के माध्यम से अन्य परीक्षाओं से अलग एक समर्पित अनुभाग के माध्यम से उम्मीदवार के निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है.
- कम पंजीकरण शुल्क: अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तुलना में XAT परीक्षा की पंजीकरण शुल्क कम होती है.
- कम प्रतिस्पर्धा: CAT जैसी बड़ी परीक्षाओं की तुलना में XAT की प्रतिस्पर्धा कम है, जिससे उम्मीदवारों को कम प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है.
- सुविधाजनक: XAT परीक्षा पूरे भारत भर में 100 से ज्यादा शहरों में करवाई जाती है, और उम्मीदवार अपने पसंद के अनुसार छह परीक्षा शहरों का चुनाव कर सकते हैं, जो कि छात्रों के लिए सुविधाजनक हो जाती है.
Conclusion (निष्कर्ष – क्यों दें XAT Exam?)
XAT परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है, जो प्रबंधन और व्यावसायिक क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए इच्छुक हैं. यह परीक्षा आलोचनात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कौशल का मूल्यांकन करती है, जो इसे उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाती है, जो टॉप प्रबंधन संस्थानों में एडमिशन लेना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी एमबीए/ पीजीडीएम कोर्स में ऐडमिशन चाहते हैं, तो आप XAT परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
FAQ: XAT Exam से जुड़े सामान्य प्रश्न उत्तर
MAT (Management Aptitude Test) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो की MBA/ PGDM कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है. MAT परीक्षा अखिल भारतीय प्रबंधन संघ द्वारा (AIMA) द्वारा आयोजित की जाती है. एमएटी एग्जाम तीन प्रकार के होते हैं- MAT परीक्षा साल में 4 बार आयोजित की जाती है, फरवरी, मई, सितंबर और दिसंबर में. MAT स्कोरकार्ड लगभग 1 साल तक मान्य होता है, इसे विभिन्न एमबीए कॉलेजों में प्रवेश के लिए उपयोग किया जाता है.MAT Exam क्या है?
MAT परीक्षा किसके द्वारा आयोजित की जाती है?
MAT परीक्षा कितनी बार आयोजित होती है?
Paper-Based Test (PBT)
Computer-Based Test (CBT)
Remote Proctored Internet-Based Test (IBT)MAT परीक्षा साल में कितनी बार होती है?
MAT स्कोर कितने साल तक वैध होता है?





