Baahubali The Epic Box Office Collection Day 11: आज हम बात करेंगे पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक के 11 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो जैसे कि आप सबको पता है कि इंडियन सिनेमा में सबसे पहले 1000 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बाहुबली 2 ने बनाया था, उससे पहले बाहुबली 1 जब आई थी उस फिल्म ने इंडिया में पैन इंडिया फिल्मों का ट्रेंड शुरू किया था.
तो कहीं ना कहीं यहां पर बाहुबली सीरीज इंडियन फैंस के बीच में एक इमोशन है, और यहां पर बाहुबली पार्ट वन और पार्ट टू को बहुत सारे लोगों ने टीवी और ओटीटी पर ऑलरेडी देख रखा था. लेकिन 10 साल बाद यहां पर पार्ट वन और पार्ट टू को मिलाकर इस फिल्म के मेकर्स ने कंबाइंड फिल्म रिलीज की जिसका नाम है बाहुबली द एपिक जो कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी और भाई साहब इस फिल्म ने रिलीज होते ही 10 साल पुरानी फिल्म होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर जो कमाई की वो काफी बढ़िया रही.
जी हां आपको बता दें कि एसएस राजामौली सर के डायरेक्शन में बनी एक्शन ड्रामा फेंटसी फिल्म बाहुबली द एपिक जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, नसार और सत्यराज. अब आपको बता दें कि इस फिल्म को पिछले शुक्रवार हिंदी तमिल तेलुगु मलयालम कन्नडा बहुत सारी भाषाओं में रिलीज किया था और इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब 11 दिन हो चुके है.

बात कर ली जाए इस फिल्म के 11 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक ने अब तक हिंदी नेट कलेक्शन 8 करोड़ 16 लाख रूपये का किया है. वहीं तेलुगु वर्जन से 26 करोड़ 13 लाख रूपये का नेट कलेक्शन किया. हालांकि फिल्म ने तमिल, मलयालम और कन्नडा यानी कि बाकी भाषाओं से सिर्फ 3 करोड़ 42 लाख रूपये की कमाई इंडिया में की.
इसी के साथ बाहुबली द एपिक का जो सभी भाषाओं का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन है वो 37 करोड़ 71 लाख रूपये का हो चुका है. जिसमें फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 45 करोड़ 15 लाख रूपये का होता है. बता दूँ फिल्म ने विदेशों में भी एक पुरानी फिल्म के हिसाब से बढ़िया कमाई की और फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ 60 लाख का रहा.
इसी के साथ बाहुबली द एपिक का जो अब तक का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 59 करोड़ रूपये से भी ज्यादा का हो चुका है, तो यहां पर फिल्म के मेकर्स ने ना तो प्रमोशन पे कोई खर्चा किया था और बजट की तो टेंशन ही नहीं, क्योंकि पहले दो पार्ट से उन्होंने कई गुना मुनाफा कमा लिया था. तो यहां पर बाहुबली द एपिक ने जितनी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई की, वो कहीं ना कहीं फिल्म के मेकर्स के लिए पूरी तरह से मुनाफा साबित रहा.
Read Also: The Girlfriend Worldwide Box Office Collection Day 4
बाहुबली द एपिक एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट बन गई. वैसे अभी आपको क्या लगता है प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कहां तक जाएगा? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




