Dhurandhar Box Office Collection Day 20 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 दिन का कितना

By: ujalaresult

On: Wednesday, December 24, 2025 12:26 PM

Dhurandhar Box Office Collection Day 20
Google News
Follow Us

Dhurandhar Box Office Collection Day 20: धुरंधर फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही और इस फिल्म ने दुनिया भर में 950 करोड़ रूपये से भी ज्यादा की कमाई करके उन सभी लोगों के मुंह पे जोरदार तमाचा लगा दिया है जो कि इस फिल्म को प्रोपोगेंडा कहकर इसकी नेगेटिविटी कर रहे थे.

जी हां आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म को इस वक्त सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता चल रहा है और तीसरे हफ्ते में भी यह फिल्म पूरे हिंदुस्तान में सिनेमाघरों को हाउसफुल करती जा रही हैजहां एक तरफ कुछ ऑडियंस इस फिल्म को दिल से एंजॉय कर रही है और दो-दो तीन-तीन बार अपने परिवार के साथ इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने जा रही है.

वहीं हमारे देश में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें इस फिल्म के सक्सेस से काफी ज्यादा तकलीफें हो रही है और इस फिल्म को वह प्रोपोगेंडा कहकर इस फिल्म के बारे में नफरत फैला रहे हैं. लेकिन सच तो ये है कि नफरत करने वाले कम है और इस फिल्म को प्यार करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है.

और यही वजह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते में भी रिकॉर्ड तोड़ देती है और तीसरे हफ्ते में इस फिल्म के सामने अवतार 3 जैसी एक बड़ी फिल्म आ जाती है. उसके बावजूद भी कम स्क्रीन्स पर यहां पर धुरंधर फिल्म के कलेक्शन की जो रफ्तार है वह धीमी नहीं पड़ती.

Dhurandhar Box Office Collection Day 20
Dhurandhar Box Office Collection Day 20

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी देखने को मिल रहे हैं. आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म ने तो कसम खा रखी है कि जब तक यह बॉलीवुड के सभी रिकॉर्ड पूरी तरह से ध्वस्त नहीं कर देगी, तब तक इस फिल्म की जो कमाई है, वो रुकने वाली नहीं.

क्योंकि ज्यादातर हमारे बॉलीवुड की फिल्में पहले हफ्ते में ही पूरी तरह से दम तोड़ देती है, लेकिन यहां पर धुरंधर फिल्म को तीन हफ्ते होने को आ चुके हैं. लेकिन इस फिल्म की कमाई अभी भी उसी रफ्तार से आगे बढ़ती जा रही है, जिस तरह इस फिल्म को पहले वीक में कलेक्शन देखने को मिले थे. अब गौरतलब बात क्या है कि इस फिल्म की कमाई सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पूरी तरह से धमाकेदार हो चुकी है.

अगर बात करें इस फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म ने शुरुआती 18 दिनों के अंदर ही 598 करोड़ 90 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं इस फिल्म ने कल यानी कि 19वें दिन भी 20 करोड़ 36 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.

Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 6

हालांकि बात करें आज की तो इस फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली वो कल की तरह काफी शानदार है. लेकिन आफ्टरनून इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में हल्की सी गिरावट आ चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 20वें दिन 19 करोड़ 25 लाख की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है.

इसी के साथ धुरंधर फिल्म का अब तक का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 638 करोड़ 551 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 759 करोड़ 82 लाख रूपये हुआ है. बताना चाहूंगी फिल्म ने विदेशों में भी 200 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की. जी हां धुरंधर फिल्म का अब तक का जो टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन है वो 201 करोड़ 18 लाख का हो चुका है.

इसी के साथ धुरंधर फिल्म का अब तक का टोटल वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 961 करोड़ रूपये का हो चुका है, जी हां कल इस फिल्म को तीन हफ्ते पूरे होंगे. लेकिन ये फिल्म अभी तक दुनिया भर में ₹961 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है. सब कुछ सही रहा तो आने वाले 2 दिनों में यह फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 19

हालांकि 1000 करोड़ तो पहले से ही कंफर्म थे, अब देखना ये है कि 1000 करोड़ के आगे इस फिल्म की कमाई आखिर कहां तक जाती है? क्या ये फिल्म 1100, 1200 या 1300 करोड़ पे रुकेगी या फिर 1500 करोड़ जैसा एक रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन भी करती है. वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment