Dhurandhar Box Office Collection Day 19: धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रूपये का आंकड़ा तो पहले ही पार कर दिया था लेकिन अब यह फिल्म तेज रफ्तार से 1000 करोड़ क्लब के नजदीक जा रही है. जी हां आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म को सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता चल रहा है और इस फिल्म के कलेक्शन अभी भी रिकॉर्ड तोड़ होते जा रहे हैं.
और ऐसा लगता है कि नया साल शुरू होने से पहले धुरंधर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रूपये भी पूरे हो जाएंगे और सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म नए साल पे भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करेगी. 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कमाई की है जो किसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था.
जी हां इस फिल्म के रिलीज होने के पहले सबका यही प्रीडिक्शन था कि यह फिल्म शायद 250 करोड़ रूपये पर दम तोड़ देगी. लेकिन इससे ज्यादा कलेक्शन तो इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही कर डाले थे, लेकिन दूसरा हफ्ता फिल्म का शुरू हुआ और फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन तो पहले हफ्ते से भी कहीं ज्यादा रहे.
हालांकि जैसे ही इस फिल्म का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ अवतार 3 जैसी एक बड़ी फिल्म आ गई जिसके बाद लगा था कि अब तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार को कम कर देगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और यहां पर इंडिया में धुरंधर फिल्म के जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हैं वो अवतार 3 से भी पर डे ज्यादा होते जा रहे हैं.

अभी तो इस फिल्म को क्रिसमस की छुट्टी मिलेगी, जब इस फिल्म के कलेक्शन दमदार होंगे और शायद भैया फर्स्ट जनवरी के हॉलिडे पर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है. यानी कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 1 महीने तक डबल डिजिट का कलेक्शन हर रोज करने वाली है और इस फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किसी भी हालत में 1100, 1200 करोड़ रूपये तक जा सकता है.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन हमें देखने को मिल रहे हैं. आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो करिश्मा कर दिखाया है वो पूरी तरह से लाजवाब है.
जी हां इस फिल्म को अभी तीन हफ्ते तो पूरे नहीं हुए लेकिन 2025 में जितनी भी इंडियन फिल्में रिलीज हुई थी फिर चाहे वो बॉलीवुड की तरफ से हो या साउथ की तरफ से सबका लाइफटाइम कलेक्शन यहां पर धुरंधर फिल्म ने वर्ल्ड वाइड मार्केट में क्रॉस करके इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम तो कर लिया है.
Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 2
लेकिन ये फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से लगाकर अभी तक इस फिल्म के कलेक्शन तेज रफ्तार से धमाकेदार होते जा रहे हैं. हालांकि धुरंधर आई है उसके बाद में कितनी बॉलीवुड की फिल्में रिलीज हुई निकल गई, लेकिन यहां पर धुरंधर फिल्म अभी भी सीना तान कर सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा पूरी तरह से जमाए हुए हैं.
और ऐसा लगता है कि अभी कुछ हफ्तों तक यहां पर धुरंधर फिल्म इसी तरह बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली है और इस फिल्म के जो फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन होंगे वो जानकर सबकी नींदें उड़ जाएगी. वैसे अगर बात करें धुरंधर फिल्म के अब तक के टोटल कमाई के बारे में तो रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती 17 दिनों में 579 करोड़ 20 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था.
वहीं इस फिल्म ने अपने तीसरे मंडे यानी कि 18वें दिन भी 17 करोड़ 52 लाख रूपये की शानदार कमाई इंडियन मार्केट में की. हालांकि बात की जाए आज की तो आज इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले 7 से 8% ज्यादा है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में भी आज हल्काफुल्का सा ग्रोथ देखने को मिल चुका है.
तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 19वें दिन भी 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई इंडिया में कर रही है. इसी के साथ धुरंधर फिल्म का शुरुआती 19 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 614 करोड़ 97 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 731 करोड़ 81 लाख रूपये रहा. फिल्म की कमाई विदेशों में भी काफी खतरनाक होती जा रही है.
Read Also: Akhanda 2 Box Office Collection Day 12
और इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 190 करोड़ 54 लाख रूपये का कर लिया है. इसी के साथ धुरंधर फिल्म का जो अब तक का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 922 करोड़ 35 लाख रूपये का हो चुका है, तो फिल्म 922 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अब आने वाली है क्रिसमस उसके बाद फर्स्ट जनवरी तो पूरी उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में यह फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर देगी.
हालांकि देखना ये है कि 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद इस फिल्म की जो कमाई है और कहां तक जाती है? क्या ये फिल्म 11-10 करोड़ रुक जाएगी या फिर उससे भी कहीं ज्यादा कमाई करेगी. आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना होगा? अपनी राय हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.




