Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3 | तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Saturday, December 27, 2025 3:04 PM

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3
Google News
Follow Us

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3 : आज हम बात करने वाले हैं इस हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड के रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के बारे में, जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है समीर विध्वंस ने. फिल्म के प्रोड्यूसर है करण जौहर, अपूर्व मेहता. आपको बताना चाहूंगी इस फिल्म के लीडिंग स्टारकास्ट में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ हमें देखने को मिल रहे हैं जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता.

अब आपको बता दें कि यहां पर कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग तो ठीक-ठाक मिली थी लेकिन सेकंड डे इस फिल्म के कलेक्शन में ड्रॉप देखने को मिला, लेकिन तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आ चुका है. हालांकि फिल्म को जो रिव्यूज मिले हैं वो तो बढ़िया है लेकिन इसके सामने धुरंधर जैसी एक बड़ी फिल्म है.

इस मूवी को कम स्क्रीन्स दी गई, इसी वजह से इस फिल्म के कलेक्शन उतने ज्यादा नहीं हो रहे हैं जितनी कि इसके रिलीज होने के पहले उम्मीद थी. लेकिन जिस तरह ये फिल्म धुरंधर के सामने अभी भी डटकर खड़ी है उसे देखकर लगता है कि शायद आने वाले समय में जितना इस फिल्म का बजट है उतना कलेक्शन ये फिल्म दुनिया भर में कर जाएगी.

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Collection Day 3

जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म का टोटल बजट 90 करोड़ रूपये का है, और अगर बात करें इस फिल्म के अब तक के यानी कि तीन दिनों के टोटल कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा ने रिलीज होते ही पहले दिन 8 करोड़ 46 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में हल्का सा ड्रॉप आया और इस मूवी ने दूसरे दिन 5 करोड़ 72 लाख इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए. हालांकि बात करें आज की तो आपको बता दूं यहां पर फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है वो कल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ के बुकिंग में भी अच्छी खासी ग्रोथ आ चुकी है. कहीं ना कहीं सैटरडे के हाफ हॉलिडे का फायदा इस फिल्म को देखने को मिल रहा है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक तू मेरी मैं तेरा फिल्म अपने तीसरे दिन लगभग 6.5 करोड़ रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है.

Read Also: Mark Box Office Collection Day 3

इसी के साथ इस फिल्म का शुरुआती तीन दिनों के अंदर इंडिया नेट कलेक्शन 20 करोड़ 68 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 24 करोड़ 60 लाख रूपये हुआ है. बताना चाहूंगी इस फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड कलेक्शन है वह 28 करोड़ 10 लाख रूपये का हो चुका है, तो फिल्म ने अभी तक तो ₹28 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली.

अब कल संडे है तो डेफिनेटली इस फिल्म की कमाई में अच्छा खासा ग्रोथ देखने को मिल सकता है, हालांकि मंडे से ये फिल्म कैसा होल्ड करके रखेगी उसके बाद ही पता चलेगा कि इस मूवी का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कहां तक जाएगा. आपकी इस पर क्या राय है हमें कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment