Mark Box Office Collection Day 3 | मार्क बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Saturday, December 27, 2025 2:32 PM

Mark Box Office Collection Day 3
Google News
Follow Us

Mark Box Office Collection Day 3: आज हम बात करेंगे इस हफ्ते रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म मार्क के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो विजय कार्तिकेय के डायरेक्शन में बनी फिल्म मार्क जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में देखने को मिल रहे हैं कन्नडा सुपरस्टार किच्चा सुदीप और उनके साथ में है नवीन चंद्रा, योगी बाबू.

आपको बता दें इस फिल्म को भी कन्नडा के अलावा कुछ एक साउथ भाषाओं में रिलीज किया है और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जो ओपनिंग मिली वो पहले उम्मीद से ही काफी ज्यादा बेहतर रही. लेकिन दूसरे और तीसरे दिन इस मूवी के कलेक्शन भी अच्छे खासे ड्रॉप हो गए. हालांकि इस फिल्म के कलेक्शन ड्रॉप होने के पीछे ज्यादा हैरान वाली बात नहीं है.

क्योंकि फिल्म को जो रिव्यूज मिले हैं वो एक तरह से मिक्स है, तो कहीं ना कहीं किच्चा सुदीप के स्टारडम ने मूवी को ओपनिंग तो दिला दी. लेकिन बाद में मीडियम रिव्यूज की वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा ग्रोथ नहीं दिखा पा रही है. हालांकि इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब 3 दिन हो चुके हैं, और अगर बात करें इस फिल्म के तीन दिनों के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में.

Mark Box Office Collection Day 3
Mark Box Office Collection Day 3

आपको बता दें किच्चा सुदीप की फिल्म मार्क ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 8 करोड़ 60 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में कम से कम 50% का ड्रॉप देखने को मिला और इस फिल्म ने सेकंड डे सिर्फ 3 करोड़ 85 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए. हालांकि बात की जाए आज की तो फिल्म को जो आज ऑक्यूपेंसी मिली है, वो कल के मुकाबले मॉर्निंग वाले शोज़ में थोड़ी बेहतर है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी कल के मुकाबले आज हल्का सा ग्रोथ आ चुका है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक मार्क फिल्म अपने तीसरे दिन 4 करोड़ 10 लाख रूपये इंडिया में कमा रही है, और इसी के साथ मार्क फिल्म का शुरुआती तीन दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 16 करोड़ 55 लाख रूपये का हो रहा है.

Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 9

तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1 करोड़ 81 लाख रूपये रहा. बताना चाहूंगी फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 21 करोड़ 68 लाख रूपये का हो चुका है, तो कल संडे है और उम्मीद है कि कल इस फिल्म की कमाई में भी अच्छा खासा ग्रोथ देखने को मिल सकता है. वैसे आप इस फिल्म को लेकर क्या कहेंगे हमें कमेन्ट में जरुर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment