Dhurandhar Box Office Collection Day 23 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Saturday, December 27, 2025 2:39 PM

Dhurandhar Box Office Collection Day 23
Google News
Follow Us

Dhurandhar Box Office Collection Day 23: धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का जो 100 साल पुराना रिकॉर्ड था वो भी पूरी तरह से तोड़ के रख दिया. जी हां आपको बता दें कि इस वक्त धुरंधर फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, और इस मूवी ने शाहरुख खान के पठान जवान स्त्री 2 सबको पीछे छोड़ दिया है.

हालांकि अभी तो ये शुरुआत है ऐसा लगता है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में और भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने वाली है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर जिस फिल्म के लीडिंग स्टार कास्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और साथ में आर माधवन देखने को मिल रहे हैं.

अब आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म ने सिर्फ तीन हफ्तों के अंदर ही दुनिया भर में 1000 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी और जहां इस फिल्म को अब सिनेमाघरों में चौथा हफ्ता शुरू हो चुका है, और ये फिल्म चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर दिन पे दिन रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है.

जी हां सबसे पहले तो आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड के इतिहास की जितनी भी फिल्में हैं सभी को पीछे छोड़ दिया. वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने ऑलरेडी शाहरुख खान की पठान को भी धूल चटा दी है, लेकिन जैसे कि मैंने आपको शुरू में कहा ये फिल्म रुकने वाली नहीं है.

Dhurandhar Box Office Collection Day 23
Dhurandhar Box Office Collection Day 23

आने वाले दिनों में इस फिल्म के कलेक्शन में हमें और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और ऐसा लगता है कि जितना इस फिल्म का बजट है ना उससे कई गुना ज्यादा कमाई तो यह फिल्म कर जाएगी. हालांकि आप सबको पता है कि धुरंधर के बाद धुरंधर 2 भी अगले साल रिलीज होगी और आप सोचिए कि जब पार्ट वन ही इस तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहा है तो पार्ट टू कितने सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा.

हालांकि बात करें धुरंधर के अब तक के टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि धुरंधर फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया था, वहीं दूसरे हफ्ते में 61 करोड़ 50 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे और तीसरे हफ्ते में फिल्म की स्क्रीन्स कम हो चुकी थी.

Read Also: Avatar 3 Box Office Collection Day 9

उसके बावजूद भी इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 190 करोड़ 30 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमा लिए थे. यानी कि इस फिल्म का शुरुआती तीन हफ्तों का यानी कि 21 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 668 करोड़ 80 लाख का हो चुका था, तो तीन हफ्तों की कमाई तो जबरदस्त थी. अब चौथा हफ्ता जैसे ही इसका शुरू हुआ बॉलीवुड की तरफ से ढेर सारी नई फिल्में आ गई.

लेकिन नई फिल्में आने के बावजूद भी यहां पर धुरंधर फिल्म चौथे हफ्ते में फिर से रिकॉर्ड तोड़ कमाई करना शुरू कर चुकी थी. जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म ने अपने सेकंड फ्राइडे भी 17 करोड़ 25 लाख रूपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए थे. हालांकि बात करें आज की तो आपको बता दें कि फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है, वो कल के मुकाबले और भी ज्यादा बेहतर है.

वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की जो बुकिंग है उसमें तो अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिल चुकी है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने 23वें दिन लगभग 21 करोड़ 50 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन कर रही है, और इसी के साथ धुरंधर फिल्म का अब तक का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 707 करोड़ 55 लाख का हो चुका है.

Read Also: Mark Box Office Collection Day 3

इसी के साथ ये फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. हालांकि आपको बता दें कि इसका जो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन है वो 834 करोड़ 90 लाख रूपये का हो चुका है, और अगर बात करें वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो धुरंधर फिल्म अब तक दुनिया भर में 1060 करोड़ रूपये कमा चुकी है.

तो 1060 करोड़ का कलेक्शन तो अब तक हो चुका है, सब कुछ सही रहा तो कल और परसों ये फिल्म दुनिया भर में 1100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर देगी. परसों तक 1100 करोड़ तो कंफर्म है. अब देखना है कि 1100 करोड़ के आगे धुरंधर फिल्म का जो कलेक्शन है वो आखिर कहां तक जाता है.

वैसे आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो कितना हो पाएगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment