Andhra King Taluka Box Office Collection Day 6 | आंध्रा किंग तालुका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Tuesday, December 2, 2025 12:15 PM

Andhra King Taluka Box Office Collection Day 6
Google News
Follow Us

Andhra King Taluka Box Office Collection Day 6: आज हम बात आंध्रा किंग तालुका के 6 दिनों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के बारे में तो रोमांटिक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म आंध्रा किंग तालुका के बारे में जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं राम पोथीनेनी, उपेंद्र और भाग्यश्री बोरसे.

बताना चाहूंगी ये फिल्म गुरुवार यानी कि 27 नवंबर को रिलीज हुई थी और इस फिल्म का बजट था 60 करोड़ रूपये का. फिल्म को जो रिव्यूज मिले थे वो तो एक तरह से बढ़िया थे जिसके चलते इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई की. लेकिन वीक डेज चलते ही इस फिल्म के कलेक्शन पूरी तरह से ड्रॉप हो गए.

अब लग रहा है कि यह फिल्म आने वाले समय में शायद अपना बजट भी रिकवर नहीं कर पाएगी. जी हां आपको बता दें कि आंध्रा किंग तालुका जो रिलीज हुई थी तेलुगु और कन्नडा में और फिल्म को सिनेमाघरों में 6 दिन हो चुके हैं. बात करें इस फिल्म के 6 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन की, तो आपको बता दें फिल्म आंध्रा किंग तालुका ने शुरुआती चार दिनों में 15 करोड़ 58 लाख का इंडिया नेट कलेक्शन किया था.

Andhra King Taluka Box Office Collection Day 6
Andhra King Taluka Box Office Collection Day 6

वहीं इस फिल्म ने अपने पहले सोमवार यानी कि पांचवें दिन 1 करोड़ 61 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमाए. हालांकि फिल्म को जो आज ऑक्यूपेंसी मिली है, वो मॉर्निंग वाले शोज़ में कल के मुकाबले काफी कम है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है, तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक आंध्रा किंग तालुका अपने छठे दिन 1 करोड़ 35 लाख रूपये का कलेक्शन इंडिया में कर रही है.

इसी के साथ आंध्रा किंग तालुका का शुरुआती 6 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 18 करोड़ 54 लाख का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 22 करोड़ 17 लाख रूपये रहा. फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वह 28 करोड़ 70 लाख रूपये का हुआ है.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 4

तो जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट 60 करोड़ रूपये है. उस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने अभी तक काफी कम कमाई की है. वैसे आपको ये फिल्म कैसी लगी हमे कमेन्ट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment