De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 11: आज हम बात करने वाले हैं सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 के 11 दिनों के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो पिछले हफ्ते रिलीज हुई बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म दे दे प्यार दे 2 के बारे में। जिस फिल्म को डायरेक्ट किया है अंशुल शर्मा ने.
फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं सुपरस्टार अजय देवगन और उनके साथ में है आर माधवन, राकुलप्रीत सिंह, जावेद जाफरी, निशान साफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता. बता दूं 100 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 ऑलरेडी दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और फिल्म की कमाई दूसरे हफ्ते में भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ती जा रही है.
जी हां जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब सबको लगा था कि शायद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो जाएगी. लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते में भी तगड़े कलेक्शन किए. साथ ही साथ दूसरे हफ्ते में भी इस फिल्म की कमाई पूरी तरह से शानदार निकल कर आई.
अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में जहां 11 दिन हो चुके हैं, और अगर बात करें दे दे प्यार दे 2 के 11 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि अजय देवगन और राकुलप्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने शुरुआती 9 दिनों में इंडिया नेट कलेक्शन 68 करोड़ 58 लाख का किया था.

वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे रविवार यानी कि 10वें दिन भी 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई इंडियन मार्केट में की. हालांकि आपको बता दें कि आज मंडे है, आज से वर्किंग डे शुरू हो चुके हैं जिसके चलते इस फिल्म को जो मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो कल के मुकाबले लगभग 50% डाउन हो चुकी है.
वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग में भी एक बड़ा ड्रॉप देखने को मिला है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक दे दे प्यार दे 2 फिल्म अपने 11वें दिन लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई इंडियन मार्केट में कर रही है. और इसी के साथ दे दे प्यार दे 2 का शुरुआती 11 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 76 करोड़ 20 लाख रुपये का हो चुका है.
वहीं फिल्म का जो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन है वो 91 करोड़ 24 लाख रुपये का हुआ है. अब अगर बात की जाए इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में, तो आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने अब तक दुनिया भर में 109 करोड़ 80 लाख की शानदार कमाई की है, तो जैसे कि मैंने आपको बताया था कि फिल्म के जो थियेट्रिकल राइट्स थे, वह 60 से 65 करोड़ में बिके थे और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कम से कम 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना था.
Read Also: 120 Bahadur Box Office Collection Day 4
तो लगभग 110 करोड़ के आंकड़े के करीब तो यह फिल्म आ चुकी है और अभी तो फिल्म को कमाने के लिए 4 से 5 दिन और बाकी है, तो सब कुछ सही रहा तो यहां पर अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट का भी टैग हासिल कर लेगी. हालांकि देखना ये है कि इस फिल्म का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो आखिर कहां तक जाता है.
क्या यह फिल्म 120, 125 करोड़ पे रुक जाएगी या फिर 150 करोड़ क्लब में भी एंट्री लेगी. वैसे आपको क्या लगता है दे दे प्यार दे 2 का लाइफट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




