Dhurandhar Box Office Collection Day 7 | धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 दिन का कितना रहा

By: ujalaresult

On: Thursday, December 11, 2025 3:59 PM

Dhurandhar Box Office Collection Day 7
Google News
Follow Us

Dhurandhar Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से फाड़ के रख दिया. पहले हफ्ते के अंदर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कमाई कर ली और यहां तक कि आमिर खान के सितारे जमीन पर, अक्षय कुमार की हाउसफुल 5, और सलमान खान के सिकंदर का जो लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन था उससे कहीं ज्यादा कमाई तो ये फिल्म 7 दिनों में ही कर चुकी है.

तो आज हम बात करेंगे धुरंधर फिल्म के 7 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल कलेक्शन के बारे में और जानेंगे इस फिल्म ने दुनिया भर में कितने करोड़ रुपए कमा लिये. तो धुरंधर फिल्म के रिलीज होने के एक दिन पहले तक सबको यही लग रहा था कि यह मूवी शायद लाइफटाइम कलेक्शन ही 200 करोड़ रूपये से कम का करेगी.

लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई फिल्म को पब्लिक की तरफ से सुपरहिट रिव्यूज मिले. उसके बाद फिल्म के फर्स्ट डे के कलेक्शन ने ही सबको चौका दिया था. उसके बाद तो इस फिल्म की कमी तेज रफ्तार से दिन पे दिन इतनी बढ़िया होती गई कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार करके उन सभी लोगों का मुंह बंद कर दिया, जो कि इस फिल्म की नेगेटिविटी कर रहे थे.

Dhurandhar Box Office Collection Day 7
Dhurandhar Box Office Collection Day 7

हालांकि इस फिल्म को जितनी अच्छी कमाई पहले हफ्ते में करनी थी वो तो यह कर चुकी है. अब कल से नया हफ्ता शुरू होगा. बहुत सारी नई-नई फिल्में आ जाएगी, तो शायद इस फिल्म की जो स्क्रीन है वो थोड़ी बहुत कम कर दी जाएगी. लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि ये फिल्म दूसरे हफ्ते में भी नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कमाई करेगी.

तो रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर ने शुरुआती 5 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 159 करोड़ 40 लाख रूपये का कर लिया था. वहीं कल भी इस फिल्म ने उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया और फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन 27 करोड़ रूपये से ज्यादा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रहा.

हालांकि बात की जाए आज की तो फिल्म को जो आज मॉर्निंग वाले शोज़ में ऑक्यूपेंसी मिली है वो बिल्कुल कल की ही तरह शानदार है. लेकिन आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की जो आज की बुकिंग है ना वो कल के मुकाबले हल्की सी थोड़ी कम है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक धुरंधर फिल्म अपने सातवें दिन लगभग 25 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई इंडिया में कर रही है.

Read Also: Dhurandhar Box Office Collection Day 6

इसी के साथ धुरंधर मूवी का शुरुआती 7 दिनों के अंदर ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 212 करोड़ 62 लाख रूपये का हो रहा है. जी हां ये फिल्म पहले हफ्ते के अंदर ही इंडिया नेट कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ रूपये से भी कहीं ज्यादा कमाई कर चुकी है. वैसे ग्रॉस कलेक्शन के मामले में तो ये फिल्म इंडिया में 250 करोड़ रूपये का भी आंकड़ा पार कर चुकी है.

जी हां आपको बता दें कि यहां पर धुरंधर फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 254 करोड़ 48 लाख रूपये का हो चुका है और इस फिल्म की कमाई विदेशों में भी काफी जबरदस्त हो रही है और इस फिल्म ने अभी तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 63 करोड़ 20 लाख रूपये का कर लिया है.

Read Also: Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 14

इसी के साथ धुरंधर फिल्म का पहले हफ्ते के अंदर यानी कि 7 दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 317 करोड़ 68 लाख रूपये का हुआ है, तो फिल्म ने अपने बजट से भी कहीं ज्यादा कमाई कर ली है और यह तो अभी शुरुआत है. आने वाले दिनों में इस फिल्म के जो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है, और भी कहीं आगे जाएंगे.

मुझे पूरी उम्मीद है कि इस फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ रूपये तक जा सकता है. बाकी आपको क्या लगता है धुरंधर फिल्म का जो लाइफटाइम कलेक्शन है, वो कितना होगा? 500 करोड़, 700 करोड़ या फिर उससे भी कहीं ज्यादा? अपनी राय हमें कमेंट में जरुर बताये बाकी और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमें फॉलो करें.

ujalaresult

Ujalaresult.in वेबसाइट पर आपका स्वागत है। यह एक एजुकेशन वेबसाइट है। जिस पर शिक्षा संबंधी प्रत्येक लेटेस्ट न्यूज आप तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इस वेबसाइट (पोर्टल) पर आपको नौकरी, शिक्षा और योजनाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट दी जाती है। जैसे वर्तमान में चल रही भर्तियां, आने वाली भर्तियां, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, उत्तर कुंजी, रिजल्ट, अध्ययन सामग्री इत्यादि। यह वेबसाइट हमारी टीम द्वारा मैनेज की जा रही है आप सभी खबरें समय पर प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल या टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते हैं।
For Feedback - [email protected]

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment