Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 14 | एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14 दिन का कितना रहा

By: Sudha Verma

On: Monday, November 3, 2025 10:15 AM

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 14
Google News
Follow Us

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 14: आज हम बात करेंगे पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के 14 दिनों के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में. तो मिलाप ज़वेरी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म एक दीवाने की दीवानियत, जिस फिल्म को प्रोड्यूस किया है अंशुल गर्ग ने. फिल्म की लीडिंग स्टार कास्ट में हमे हर्षवर्धन राणे, उनके साथ में है सोनम बाजवा देखने को मिल रही हैं. 35 करोड़ के बजट में बनी एक दीवाने की दीवानियत फिल्म जब रिलीज हुई थी उस वक्त ही इस फिल्म को काफी कम स्क्रीनंस मिली थी.

लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया ओपनिंग लेकर वीक डेज पर भी शानदार कमाई की. वहीं फिल्म का दूसरा हफ्ता शुरू हुआ था तब भी कुछ नई फिल्में आ गई जिसके चलते इस फिल्म की स्क्रीन सेकंड वीक में फिर से कम कर दी गई थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में भी फिल्म के कलेक्शन एक तरह से काफी बढ़िया निकल कर आए और यह फिल्म देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर एक सुपरहिट बन गई.

हालांकि आपको बता दें कि एक दीवाने की दीवानियत को सिनेमाघरों में अब हो चुके हैं 14 दिन और बात करें इस फिल्म के 14 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने शुरुआती 12 दिनों में 68 करोड़ 5 लाख रूपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था. वहीं इस फिल्म ने अपने दूसरे संडे यानी कि 13वें दिन 3 करोड़ 47 लाख रूपये की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर की.

Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 14
Ek Deewane ki Deewaniyat Box Office Collection Day 14

हालांकि दोस्तों आज मंडे से इस फिल्म के भी टिकट रेट्स कम हो चुके हैं, साथ ही साथ स्क्रीन तो इस फिल्म के पास पहले से ही कम थी लेकिन आज के दिन इस फिल्म की जो मॉर्निंग शोज़ की ऑक्यूपेंसी है वो कल के मुकाबले अच्छी खासी नीचे आ चुकी है. वहीं आफ्टरनून, इवनिंग और नाइट शोज़ की बुकिंग भी कल के मुकाबले काफी कम है. तो जो रिपोर्ट अभी तक आई है उसके मुताबिक एक दीवाने की दीवानियत फिल्म अपने 14वें दिन सिर्फ 1 करोड़ 85 लाख रूपये इंडियन मार्केट में कमा रही है.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4

इसी के साथ दीवानियत फिल्म का शुरुआती 14 दिनों में ऑल इंडिया नेट कलेक्शन 73 करोड़ 37 लाख रूपये का हो रहा है, तो इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹87 करोड़ 91 लाख रूपये। बताना चाहूंगी फिल्म का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 98 करोड़ 56 लाख रूपये का हो चुका है, तो पूरी तरह से कंफर्म है कि कल यानी कि 15वें दिन यह फिल्म दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी.

Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3

जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का टोटल बजट 35 करोड़ रूपये है, उस हिसाब से दीवानियत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सुपरहिट हो चुकी है. वैसे आपको क्या लगता है एक दीवाने की दीवानियत फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment