Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 33: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर दिया गया है और ये फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है तो आज हम बात करेंगे फिल्म कांतारा के 33 दिनों के वर्ल्ड वाइड टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में, तो ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी एडवेंचर ड्रामा थ्रिलर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 जिस फिल्म में हमें देखने को मिल रहे हैं ऋषभ शेट्टी और उनके साथ में है रुक्मणी वसंत, गुलशन देवैया, जय राम सुब्रमण्यम.
ये फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नडा ढेर सारी भाषाओं में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को सिनेमाघरों में अब 1 महीने से भी ज्यादा का समय हो चुका और ये फिल्म ऑलरेडी ओटीटी प्लेटफार्म पर साउथ लैंग्वेजेज में रिलीज हो चुकी है. लेकिन इस फिल्म का हिंदी वर्जन अभी तक ओटीटी पर नहीं आया है, जिसके चलते ही यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दिन पे दिन शानदार कमाई करती जा रही है. जबकि इस वक्त फिल्म के पास स्क्रीन काफी कम बची है.
हालांकि आपको बता दें कांतारा चैप्टर 1 का बजट सिर्फ 125 करोड़ रुपये है और इस फिल्म को सिनेमाघरों में 33 दिन हो चुके हैं और अब बात करें कांतारा चैप्टर 1 के 33 दिनों के ऑल लैंग्वेज वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो आपको बता दें कि ऋषभ शेट्टी और रुक्मणी वसंत की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने अपने मेन मार्केट यानी कि कर्नाटका में 254 करोड़ 45 लाख का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

वहीं आपको बता दें कि फिल्म ने तेलुगु स्टेट्स यानी कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 108 करोड़ 25 लाख रूपये की शानदार कमाई की. साथ ही साथ इस फिल्म ने तमिलनाडु में 76 करोड़ 65 लाख रूपये कमाए. वहीं इस फिल्म का केरला से कलेक्शन 58 करोड़ 35 लाख रूपये रहा. अब बात करें इस फिल्म के हिंदी मार्केट की तो इस फिल्म ने हिंदी मार्केट में तो इस फिल्म के मेन मार्केट यानी कि कर्नाटका से भी ज्यादा कलेक्शन किया.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 3
जी हां आपको बता दें कि इस फिल्म का नॉर्थ इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 60 करोड़ रूपये का अब तक हो चुका है। इसी के साथ कांतारा चैप्टर 1 का सभी भाषाओं में ऑल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 757 करोड़ 70 लाख रूपये का हो चुका है. बताना चाहूंगी ये फिल्म विदेशों में ऑलरेडी पहले ही उतर चुकी है और फिल्म का विदेशों का यानी कि ओवरसीज मार्केट का फाइनल कलेक्शन 122 करोड़ 30 लाख रहा था. यानी कि यहां पर कांतारा चैप्टर 1 का अब तक का जो वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है वो 880 करोड़ रूपये हो चुका है.
Read Also: Baahubali The Epic Box Office Collection Day 4
जैसे कि मैंने आपको बताया फिल्म का बजट सिर्फ 125 रूपये करोड़ है और फिल्म दुनिया भर में 880 करोड़ रूपये की शानदार कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर एक मेगा ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. वैसे आपको क्या लगता है कांतारा चैप्टर 1 का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हो पाएगा? अपनी राय हमे कमेंट करके जरूर बताएं बाकि और भी ऐसी ही अपडेट्स पाने के लिये हमे फॉलो करें.




